रविवार, 15 नवम्बर 2026

Health insurance: हेल्थ इंश्योरेंस करवाते समय ये बातें रखें ध्यान! वरना बाद में होगी ये बड़ी दिक्कत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Health insurance:  समय के साथ स्वास्थ्य बीमा की जरूरत और महत्व दोनों ही बढ़ रहे हैं। यह दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में हमें अप्रत्याशित खर्चों से बचाता है और हमारी बचत…


Health insurance:  समय के साथ स्वास्थ्य बीमा की जरूरत और महत्व दोनों ही बढ़ रहे हैं। यह दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में हमें अप्रत्याशित खर्चों से बचाता है और हमारी बचत को भी सुरक्षित रखता है। स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण सवाल जो आपको स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय पूछने चाहिए।Health insurance

कौन सी बीमारियां होंगी कवर

सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आपकी पॉलिसी किन बीमारियों को कवर करती है। सुनिश्चित करें कि आप इसमें शामिल सभी बीमारियों और स्थितियों को अच्छी तरह से समझ लें, ताकि आपको बाद में पछताना न पड़े।Health insurance

आपको कितना नो-क्लेम बोनस (NCB) मिलेगा?

अगर आप पॉलिसी वर्ष में कोई क्लेम नहीं करते हैं, तो बीमा कंपनियां अगले वर्ष आपकी बीमा राशि बढ़ा देती हैं। इसे नो-क्लेम बोनस कहते हैं। बीमा खरीदते समय यह जरूर पूछें कि कंपनी कितना नो-क्लेम बोनस देती है। यह समय के साथ आपके कवर को बढ़ाने का एक शानदार तरीका है।Health insurance

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

प्रतीक्षा अवधि क्या है?

अधिकांश पॉलिसियों में पहले से मौजूद बीमारियों के कवरेज के लिए प्रतीक्षा अवधि होती है। नियमों के अनुसार, पुरानी बीमारियों के लिए अधिकतम प्रतीक्षा अवधि 3 साल हो सकती है, लेकिन कई कंपनियां 2 साल बाद ही कवरेज देना शुरू कर देती हैं। पॉलिसी खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि आपको अपनी किसी बीमारी के लिए कितने साल बाद कवरेज मिलना शुरू होगा।

पॉलिसी में क्या कवर नहीं होता?

हर बीमा पॉलिसी में कुछ अपवाद होते हैं, यानी कुछ चीजें जो कवर नहीं होती हैं। यह जानना बहुत ज़रूरी है कि आपने जो पॉलिसी खरीदी है, उसमें क्या कवर नहीं होगा। इससे आपको भविष्य में क्लेम रिजेक्शन जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

क्लेम सेटलमेंट रेशियो (CSR) कैसा है?

यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारक है। यह जानना बहुत ज़रूरी है कि जिस कंपनी से आप पॉलिसी खरीद रहे हैं, उसका क्लेम सेटलमेंट रेशियो क्या है। यह बताता है कि कंपनी अपने ग्राहकों के क्लेम सेटल करने में कितनी कुशल और विश्वसनीय है। हमेशा ऐसी कंपनियों से पॉलिसी खरीदें जिनका क्लेम सेटलमेंट रेशियो अच्छा हो।

पार्टनर अस्पताल कौन से हैं?

बीमा कंपनियाँ सैकड़ों अस्पतालों के साथ पार्टनरशिप करती हैं। लेकिन यह पता लगाना ज़रूरी है कि आपकी पॉलिसी आपके घर के नज़दीक किसी बेहतर अस्पताल को कवर करती है या नहीं। ऐसा हो सकता है कि आपने जो पॉलिसी खरीदी है, उसमें आपके लिए सुविधाजनक और अच्छा अस्पताल उपलब्ध न हो, खासकर आपातकालीन स्थिति में।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp