Crime News: सनकी प्रेमी का खौफनाक कदम, प्रेमिका को 36 जगह पेचकश से गोदा; दर्दनाक मौत

On: June 19, 2026 2:16 PM
Follow Us:
video 2025 06 03T122319.857

Crime News:  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। थाना मैनाठेर के मिलक मैनाठेर क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शक के कारण पेचकस से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। जिस वजह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना अपराध भी कबूल किया है।

मृतका की पहचान सायरा नाम से हुई है और आरोपी का नाम रफी है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। लेकिन रफी को अपनी प्रेमिका पर किसी बात को लेकर शक हो गया था। इसी शक के कारण उसने हत्या की योजना बनाई। उसने बहाने से युवती को जंगल में बुलाया और वहां पेचकस से हमला कर दिया।Crime News

आरोपी ने युवती के शरीर और प्राइवेट पार्ट पर 36 से ज्यादा वार किए। इस हमले के बाद वह वहां से भाग गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुला राज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि युवती के शरीर और प्राइवेट पार्ट पर कई जख्म थे, जिनकी वजह से उसकी मौत हुई है। मृतका की मां ने आरोपी रफी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रफी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया कि उसने शक के कारण यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उसकी जांच कर रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें