Best24News: रेवाड़ी में गोतस्करों का आंतक बढता ही जा रहा है। गोतस्करों को पकडने के लिए पीछा कर रही पुलिस पर फायरिग कर दी। इतना ही नहीं घटना के दौरान तस्कर गाड़ी पंचर होने के बाद भी गांव कोनसीवास से पदैयावास तक पंचर गाड़ी को ही चलाते रहे। इसके बाद गोतस्कर पदैयावास के निकट गोंवशो का गाडी से फैंक दिया तथा गाडी छोडकर फरार हो गए। कसौला थाना पुलिस आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी करने में जुटी गई है।
रात को रेवाड़ी में चली गोली: पुलिस ने बताया कि डवाना लालपुर के ग्रामीणों ने रात को गायों को उठाकर ले जाने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोरक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए थे। गोरक्षको के आने सूचना पाकर गोतस्करो ने पिकअप दोडा दी। इसी बीच पुलिस भी वहा आ गई तथा गोतस्करो को पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे की गोतस्करो ने पिकअप दोडाई तो कुछ दूरी पर ही गाडी में पंचर हो गया। तस्कर कोनसीवास से पदैयावास तक करीब तीन किलोमीटर गाड़ी को इसी हालत में चलाते रहे।
पकडने की कोशिश् की तो की फायरिंग: गांव पदैयावास के पास पुलिस ने गोतस्करो की पकडने का प्रयास किया तो तस्करों ने बचाव के लिए पुलिस और गोरक्षक दल की टीम फायरिंग कर दी। गनीमत यहीं रही कि गोली किसी को लगी नहीं। इसके बावजूद टीम ने पीछा जारी रखा। पकड़े जाने के डर से तस्करों ने चलती गाड़ी से तीन गोवंशियों को नीचे फेंक दिया।
वहीं गोवंशियों को फेंकने के बाद तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपितों की पहचान और तलाश में जुटी है। कसौला थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।













