शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026

Couple Suicide in Dharuhera: रेवाड़ी में पति-पत्नी का एक ही चिता पर दाहसंस्कार बना चर्चा का विषय

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मध्य प्रदेश के सागर निवासी पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इतना ही…


धारूहेड़ा पुलिस की टीम भी अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंची।
धारूहेड़ा पुलिस की टीम भी अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंची।
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मध्य प्रदेश के सागर निवासी पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं पति एक भावुक सुसाइट नोट भी छोडा ओर कहा कि हमारी एक ही चिता बनाना। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने उनकी अंतिम इच्दा पूरी कर दी है।Couple Suicide in Dharuhera

कोलोनी मची सनसनी: मृतक राजकुमार और हाली करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह कर रेवाड़ी में रहने लगे थे। राजकुमार  एक कंपनी में कार्यरत था। दोनों के शव कमरे के अंदर लटके मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।Couple Suicide in Dharuhera

बता दें कि दंपत्ति शुक्रवार रात किसी परिचित की मैरिज एनिवर्सरी पार्टी में शामिल होकर करीब 1 बजे लौटे थे। शनिवार सुबह राजकुमार ने अपने भाई महेंद्र के साथ नाश्ता किया और इसके बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह करीब 10 बजे जब कमरे से बाहर नहीं आया तो उसने दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाव नही मिला। शक होने पर उसने खिड़की से अंदर झांका तो दोनों एक ही फंदे पर लटके दिखे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।Couple Suicide in Dharuhera

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक

परिवार के अनुसार, पार्टी से लौटने के तुरंत बाद राजकुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर “भाइयों, सभी को आखिरी गुड नाइट” लिखकर पोस्ट किया था, जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका और गहरा गई है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दंपत्ति ने लिखा है कि उनकी मृत्यु के बाद उनके शव उनके माता-पिता को सौंपे जाएं और उन्हीं के द्वारा अंतिम संस्कार किया जाए। यह भी कहा था ​कि उनकी एक ही चिता बनाई जाए

पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट-मार्टम करवा कर परिजनो को सोपा तथा एक ही चिता पर दोनो का दाहसंस्कार किया। पति पत्नी की एक ही चिता पर दाह संस्कार चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी : पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp