गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Corona Update: हरियाणा में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में मिले इतने केस

Written by: सुनील चौहान

Published:

Corona Update: हरियाणा में कोरोना लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 नए केस मिले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 10 मरीज गुरुग्राम और 2 फरीदाबाद में मिले।…


Corona gained momentum in Haryana
Corona gained momentum in Haryana
Google News Follow us on Google

Corona Update: हरियाणा में कोरोना लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 नए केस मिले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 10 मरीज गुरुग्राम और 2 फरीदाबाद में मिले। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 100 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में सिर्फ एक कोरोना संक्रमित मरीज पानीपत के अस्पताल में भर्ती है।

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी

अब तक कुल 181 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 81 ठीक हो चुके हैं। गुरुग्राम में 41 और फरीदाबाद में 28 एक्टिव केस हैं। कोरोना को लेकर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग लगातार एडवाइजरी जारी कर रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है।

जानें लक्षण

स्वास्थ्य विभाग ने फैसला किया है कि बुखार, खांसी या कोविड जैसे अन्य लक्षण वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की अनिवार्य रूप से कोविड जांच की जाएगी। ऐसे यात्रियों को जांच रिपोर्ट आने तक घर पर ही रहना होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

साथ में स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp