गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi Mumbai Expressway: देश की सबसे बड़ी 4.9 KM टनल का निर्माण शुरू, 130 KM दूरी होगी कम

Written by: Best24News

Published:

 Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में देश की सबसे चौड़ी दो समानांतर टनल के निर्माण कार्य को अब रफ्तार मिल चुकी है. खुदाई कार्य पूर्ण होने…


 Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में देश की सबसे चौड़ी दो समानांतर टनल के निर्माण कार्य को अब रफ्तार मिल चुकी है. खुदाई कार्य पूर्ण होने के बाद अब इसमें सड़क निर्माण, सुरक्षा और तकनीकी सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं. Delhi Mumbai Expressway

Advertisement

टनल में शामिल होंगे चार-चार लेन और कट एंड कवर तकनीक

इस परियोजना में दोनों टनल की कुल लंबाई 4.9 किमी है. जिसमें 3.3 किमी टनल पूरी तरह पहाड़ के अंदर से गुजरती है जबकि 1.6 किमी हिस्सा ‘कट एंड कवर’ तकनीक से बनाया जा रहा है. हर टनल में चार-चार लेन होंगे जो एक्सप्रेसवे को निर्बाध बनाएंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कठिन परिस्थितियों के बीच पूरी हुई खुदाई
कच्चे पत्थर और जलधाराओं की उपस्थिति के कारण खुदाई कार्य में देरी हुई. लेकिन निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा और मजबूती को प्राथमिकता देते हुए कार्य को पूरा किया. पहले टनल जनवरी 2024 तक पूरी होनी थी. लेकिन अब इसका निर्माण दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. Delhi Mumbai Expressway

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp