New Fourlane Highway: 217 किलोमीटर लंबे बरेली-मथुरा फोरलेन हाईवे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस हाईवे का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा और अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो इसका कार्य दिसंबर 2025 से शुरू हो सकता है. New Fourlane Highway
चार चरणों में होगा हाईवे का निर्माण
इस हाईवे को चार अलग-अलग पैकेज में बांटा गया है:
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
पहला चरण: मथुरा से हाथरस
दूसरा चरण: हाथरस से कासगंज
तीसरा चरण: कासगंज से बदायूं
चौथा चरण: बदायूं से बरेली तक
पहले चरण का कार्य लगभग पूरा
मथुरा से हाथरस तक के हिस्से का काम लगभग पूरा हो चुका है. इस खंड का निर्माण PNC इंफ्राटेक और अन्य कंपनियों के द्वारा किया जा रहा है. जल्द ही यह हिस्सा पूरी तरह उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा.
हाथरस से बदायूं तक कार्य प्रगति पर
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
दूसरे और तीसरे चरण में हाथरस से कासगंज और फिर कासगंज से बदायूं तक का निर्माण कार्य जारी है. इन चरणों में निर्माण की जिम्मेदारी जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को दी गई है. जिसने साइट पर काम शुरू कर दिया है.
बदायूं से बरेली तक के हिस्से की जिम्मेदारी धारीवाल कंस्ट्रक्शन को
चौथे चरण में बदायूं से बरेली तक 38.5 किलोमीटर लंबा हाईवे बनाया जाएगा. इसकी जिम्मेदारी हरियाणा की धारीवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है. यह कंपनी काम तभी शुरू करेगी जब 80% जमीन का अधिग्रहण पूरा हो जाएगा.
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अंतिम चरण में
इस चरण के लिए कुल 33 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जानी है. जिसमें से 29 गांवों में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. शेष 4 गांवों में अधिग्रहण कार्य जारी है और माना जा रहा है कि अगले 5 महीनों में जमीन अधिग्रहण पूरा हो जाएगा. New Fourlane Highway
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
प्रोजेक्ट का निर्माण कब शुरू और कब तक पूरा होगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने के अंत तक चयनित निर्माण कंपनी के साथ अनुबंध कर लिया जाएगा. इसके बाद कंपनी को काम शुरू करने के लिए 5 महीने का समय मिलेगा. पूरी परियोजना को करीब दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
बरेली से मथुरा तक होगा तेज और सुविधाजनक सफर
हाईवे के निर्माण के बाद बरेली से मथुरा तक की यात्रा और आसान व तेज़ हो जाएगी. आबादी वाले क्षेत्रों में अंडरपास और ओवरब्रिज बनाए जाएंगे ताकि जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके. इससे सफर का समय भी काफी कम हो जाएगा.
