गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में 14 जून से पहले निपटा लें आधार कार्ड से जुड़ा ये काम, नहीं तो हो जाएगी दिक्कत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: हरियाणा में आधार कार्ड अपडेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जींद के DC मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी…


Haryana: हरियाणा में आधार कार्ड अपडेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जींद के DC मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है। UIDAI द्वारा आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखरी तारीख 14 जून 2025 तक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन्होंने पिछले 10 सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, वे समय रहते अपडेशन करा लें। नहीं तो भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने और अन्य किसी प्रयोजन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Advertisement

आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल करते हैं उस पर नाम और जन्मतिथि सही होनी चाहिए। इसे अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

नागरिक स्वयं भी वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर भी इसे अपडेट कराया जा सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp