शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हास्य कवि हलचल हरियाणवी सम्मानित

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी जिले के गांव बीकानेर में जन्मे जाने-माने हास्य-व्यंग्य मंचीय कवि हलचल हरियाणवी को अयोध्या में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में श्रीराम राष्ट्रीय कवि-रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। उक्त…


हास्य कवि हलचल हरियाणवी सम्मानित
हास्य कवि हलचल हरियाणवी सम्मानित
Google News Follow us on Google

Haryana News: रेवाड़ी जिले के गांव बीकानेर में जन्मे जाने-माने हास्य-व्यंग्य मंचीय कवि हलचल हरियाणवी को अयोध्या में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में श्रीराम राष्ट्रीय कवि-रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। उक्त जानकारी अयोध्या प्रवास के दौरान उनके साथ रहे कवि दलबीर फूल ने दी। Haryana News

Advertisement

उन्होंने बताया कि जाने-माने समाजसेवी अशोक गोयल के संयोजन में अयोध्या धाम के उदासीन आश्रम में एक विराट कवि सम्मेलन के दौरान हलचल जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर उक्त सम्मान से विशेष रूप से अलंकृत किया गया तथा अलीगढ़ के वरिष्ठ रचनाकार रामजीलाल वर्मा का जन्मदिन भी उनके साथ मनाया गया। Haryana News

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर देशभर से आए चर्चित कवियों ने काव्य पाठ किया, जिनमें रेवाड़ी से त्रिलोक फतेहपुरी तथा दलबीर फूल भी शामिल रहे। इस साहित्य की यात्रा के दौरान लखनऊ में भी श्री हलचल के सम्मान में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp