
Weather: हरियाणा में ठंड का सितम शु्रू हो गया है। हरियाणा के कई शहरो मे सोमवार को खासतौार से ग्रामीण इलाकों में खेतों के ऊपर कोहरे की सफेदी छाई रही। सुबह आठ बजे तक भी मौसम पूरी तरह से खुल नहीं पाया। जगह जगब बाजार में ठंड बढ़ने के कारण लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। कृषि के लिहाज से मौजूदा मौसम को अनुकूल माना जा रहा है।Weather
फसलों के लिए फायदे मंद:कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे और ठंड के कारण फसलों को पर्याप्त नमी मिल रही है, जिससे गेहूं और सरसों जैसी रबी फसलों के दानों के बनने में मदद मिलेगी। कृषि के लिहाज से मौजूदा मौसम को अनुकूल माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों पर नजर बनाए रखें और जरूरत के अनुसार सिंचाई और रोग नियंत्रण के उपाय करें, ताकि अत्यधिक नमी से किसी प्रकार का नुकसान न हो।Weather
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
रहे सावधान: मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बुजुर्ग और छोटे बच्चों पर ठंड का असर अधिक दिखाई दिया। लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते हुए सुबह की ठिठुरन से राहत पाने का प्रयास करते रहे। यानि ठंड से बचाव को लेकर सर्तक रहें।
आगे कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और कोहरे का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह और देर रात के समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाहन चालकों को कम गति में वाहन चलाने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आमजन को स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
