शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

CM रेखा गुप्ता का बड़ा एलान, Delhi Metro के तीन स्टेशनों के बदले नाम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Delhi Metro से जुड़ी बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हैदरपुर गांव में आयोजित रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश यात्रा के कार्यक्रम में बताया कि यात्रियों की सुविधा और स्थानीय…


Delhi Metro से जुड़ी बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हैदरपुर गांव में आयोजित रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश यात्रा के कार्यक्रम में बताया कि यात्रियों की सुविधा और स्थानीय पहचान को ध्यान में रखते हुए तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं।

Advertisement

CM  रेखा गुप्ता ने कहा कि नाम बदलने का मकसद केवल नाम बदलना नहीं है बल्कि यात्रियों की जरूरतों को बेहतर समझकर उनके लिए स्टेशन की पहचान को और स्पष्ट बनाना है। इससे यात्रियों को स्टेशनों का स्थान आसानी से समझ में आएगा और इलाके की पारंपरिक तथा सामाजिक पहचान को भी सम्मान मिलेगा। साथ ही, बढ़ती यात्रियों की संख्या के अनुसार मेट्रो नेटवर्क को और सहज बनाने में मदद मिलेगी।Delhi Metro

अब पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम मधुबन चौक कर दिया गया है। वहीं, निर्माणाधीन प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन का नया नाम उत्तरी पीतमपुरा/प्रशांत विहार रखा गया है। इसके अलावा, हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन का नाम बदलकर हैदरपुर गांव कर दिया गया है

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश यात्रा के हैदरपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह यात्रा पूरे भारत के लिए एक प्रेरणादायक संदेश लेकर आई है। उन्होंने कहा कि हैदरपुर गांव खुद को सौभाग्यशाली मानता है कि यहां शहीदों की पवित्र स्मृति आई है।

इस पहल से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय लोगों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी सम्मान मिलेगा। यह कदम दिल्ली मेट्रो को और अधिक यात्रियों के लिए आसान और पहचान योग्य बनाएगा।Delhi Metro

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp