गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Punjab News: पंजाब की सड़कों को लेकर सीएम मान का बड़ा कदम! लोगों को मिलेगी राहत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के निवासियों को बेहतरीन सड़क सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उक्त जानकारी पंजाब के लोक…


Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के निवासियों को बेहतरीन सड़क सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उक्त जानकारी पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने प्रेस बयान के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि 1 जून 2025 को राज्य में 21.53 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि जिला अमृतसर के अंतर्गत मेहता रोड पर स्थित गहरी मंडी, जबोवाल, देहरीवाल महसमनगर सड़क का नया निर्माण कार्य 1 जून को 17.65 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस सड़क की कुल लंबाई 20.80 किलोमीटर है और यह कार्य संबंधित ठेकेदार को आवंटित किया गया है। इस कार्य को 6 महीने की समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से यहां के निवासियों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी।Punjab News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि इसी प्रकार विधानसभा हलका भोआ के अंतर्गत 3.58 करोड़ रुपए की लागत से 6.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर 3.58 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे इस सड़क की चौड़ाई भी 18 फीट हो जाएगी। इससे इस क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन सड़क सुविधा मिलेगी। इस सड़क के निर्माण से गांव शेरपुर, पंजोड़, फुलप्यारा, सुजानपुर आदि गांवों के निवासियों को काफी लाभ मिलेगा। गांव सैफीपुर में धार्मिक स्थल डेरा बाबा अमरनाथ को भी इस सड़क से जोड़ दिया गया है। इससे क्षेत्र के निवासियों को काफी सुविधा मिली है।Punjab News

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp