सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Train Ticket Rule: ट्रेन में कितने साल के बच्चे नहीं लगता टिकट ? देखिए नियम 

Written by: Best24News

Published:

Train Ticket Rule:  भारत एक विशाल देश है और यहां की रेल सेवाएं इसे एक छोर से दूसरे छोर तक जोड़ने का अहम माध्यम हैं. भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा कहा…


Train Ticket Rule:  भारत एक विशाल देश है और यहां की रेल सेवाएं इसे एक छोर से दूसरे छोर तक जोड़ने का अहम माध्यम हैं. भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा कहा जाता है, क्योंकि यह कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से असम तक फैले विशाल नेटवर्क के जरिए लोगों को जोड़ती है.

Advertisement

हर दिन 13 हजार ट्रेनें, 2 करोड़ से ज्यादा यात्री करते हैं सफर

देशभर में हर दिन लगभग 13 हजार ट्रेनें चलती हैं. जिनमें करीब 2 करोड़ यात्री यात्रा करते हैं. लंबी दूरी तय करने का यह एक सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक साधन है. जिसे भारत के लाखों लोग रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं.Train Ticket Rule

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ट्रेन यात्रा क्यों है सबसे लोकप्रिय
भारत में यात्रा के लिए ज्यादातर लोग रेल यात्रा को ही प्राथमिकता देते हैं. यह न केवल जेब पर हल्की पड़ती है. बल्कि लंबी दूरी के लिए सुविधाजनक और भरोसेमंद भी मानी जाती है. खासतौर पर जब परिवार बच्चों के साथ सफर करता है, तो ट्रेन एक बेहतर विकल्प बन जाती है.

कितनी उम्र तक नहीं लगता किराया?

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

अक्सर यात्रियों के मन में सवाल आता है – क्या बच्चों को भी ट्रेन टिकट लेना जरूरी है? इसका सीधा जवाब है – अगर बच्चे की उम्र 1 साल से 4 साल के बीच है, तो उसे ट्रेन में टिकट लेने की जरूरत नहीं होती. इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए न टिकट जरूरी है, न रिजर्वेशन.Train Ticket Rule

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए क्या है टिकट व्यवस्था?
अगर बच्चा 5 साल से ऊपर और 12 साल से कम उम्र का है, तो उसके लिए टिकट लेना अनिवार्य है. लेकिन यात्री की सुविधा के लिए रेलवे ने एक विकल्प और रखा है. अगर आप बच्चे के लिए अलग से सीट नहीं लेना चाहते, तो आप उसके लिए हाफ टिकट (आधा किराया) ले सकते हैं. हालांकि यदि आप चाहते हैं कि बच्चे को पूरी सीट मिले, तो आपको पूरा टिकट खरीदना होगा.

बच्चों के टिकट से जुड़े नियम जानना क्यों है जरूरी?
बच्चों की उम्र के अनुसार टिकट की जांच और रिजर्वेशन प्रक्रिया अलग होती है. ऐसे में अगर आप ट्रेन में परिवार के साथ सफर की योजना बना रहे हैं, तो इन नियमों को पहले से जानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. इससे न केवल आपका सफर सुगम होगा. बल्कि आप बिना किसी जुर्माने या परेशानी के यात्रा कर सकेंगे.Train Ticket Rule

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp