शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

हरियाणा की इस PHC में फर्श पर हुआ प्रसव, 24 घंटे डॉक्टर तैनाती के दावे की खुली पोल

Written by: सुनील चौहान

Published:

यमुनानगर। हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं की एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यमुनानगर जिले के छछरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)  में मंगलवार को डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के चलते एक गर्भवती…


यमुनानगर। हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं की एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यमुनानगर जिले के छछरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC)  में मंगलवार को डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के चलते एक गर्भवती महिला को अस्पताल के फर्श पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इस घटना ने न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती के सरकारी दावों की भी पोल खोल दी है।PHC

Advertisement

नहीं मिले डाक्टर: पीड़ित महिला के पति शिवम ने बताया कि मंगलवार वे अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर छछरौली सीएचसी लेकर पहुंचे थे। अस्पताल (PHC) पहुंचने के बाद उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ से डॉक्टर के बारे में जानकारी ली, लेकिन उस समय कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। शिवम का आरोप है कि उनकी पत्नी दर्द से कराहती रही और वे करीब 20 से 25 मिनट तक अस्पताल परिसर में डॉक्टरों को तलाशते रहे, लेकिन कोई चिकित्सक नहीं मिला।

लापरवाही आइ सामने: परिजनों का कहना है कि प्रसव पीड़ा तेज होने के कारण महिला को तत्काल चिकित्सकीय सहायता की जरूरत थी, लेकिन मजबूरी में अस्पताल के फर्श पर ही डिलीवरी करानी पड़ी। बाद में नर्सिंग स्टाफ की मदद से प्रसव हुआ। इस दौरान न तो कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद था और न ही कोई वरिष्ठ चिकित्सक। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर परिजनों में गहरा रोष देखने को मिला।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पहले भी आई है शिकायतें: बता दें यह काई नहीं बात नही है इस यानि छछरौली सीएचसी में इससे पहले भी डॉक्टरों की अनुपस्थिति और अव्यवस्था की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार भले ही हर सीएचसी में 24 घंटे डॉक्टर तैनात होने के दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी रोस्टर की जांच की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp