गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Chhath Puja 2025: आस्था के चार दिवसीय महापर्व की तैयारी में जुटे ब्रतधारी , नहाय-खाय आज

Written by: Best24News

Published:

धारूहेड़ा:  छठ महापर्व की तैयारियों में व्रतधारी जुट गए हैं। चार दिन चलने वाले आस्था के पर्व को लेकर कल, यानी 25 अक्टूबर को नहाय खाय है। यह चार दिवसीय महापर्व सूर्य…


धारूहेड़ा:  छठ महापर्व की तैयारियों में व्रतधारी जुट गए हैं। चार दिन चलने वाले आस्था के पर्व को लेकर कल, यानी 25 अक्टूबर को नहाय खाय है। यह चार दिवसीय महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए मनाया जाता है, जो दिवाली के छह दिन बाद कार्तिक महीने में शुरू होता है।Chhath Puja 2025

Advertisement

छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान:  बता दे कि नहाय-खाय (25 अक्टूबर) को है यह पर्व का पहला दिन है, जिसमें व्रती पवित्र नदियों या जलाशयों में स्नान करके व्रत की शुरुआत करते हैं। घर की साफ-सफाई की जाती है और सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है।

20 जगह बने है घाट: कस्बे में छठ पर्व को लेकर इस बीस से ज्यादा स्थानों पर घाट बनाए गए है। एक दशक पहले पूर्वांचल के लोग छठ पर्व मनाने अपने गांव जाते थे, लेकिन आजकल सुविधाएं उपलब्ध होने के चलते 80 फीसदी लोग यहां पर व्रत मनाते है। धारूहेड़ा छठ पर्व को लेकर रामनगर, आजाद नगर, शिव नगर, नीलगिरी कॉलोनी, कापडीवास गांव, महेश्वरी, मालपुरा, गुर्जर घटाल, सेक्टर चार व छह, रामजस नगर, विशाल कॉलोनी, देव नगर में घाट बनाए गए है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

घाटों पर की सजावट: जगह घाट बनाने के साथ सजावट शुरू कर दी है। आयोजनों में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे है। इसी के चलते हर साल व्रत मनाने वालो की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp