गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान में कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित

Written by: Best24News

Published:

चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान, जयपुर में दिनांक 24 जून 2025 को एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि उद्यमिता, नवाचार एवं किसानों की भागीदारी पर विशेष…


Latest News 2025 06 26T230914.685
Latest News 2025 06 26T230914.685
Google News Follow us on Google

चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान, जयपुर में दिनांक 24 जून 2025 को एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि उद्यमिता, नवाचार एवं किसानों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम में माननीय श्री रामनाथ ठाकुर जी, राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Advertisement

1. कार्यक्रम की शुरुआत इनक्यूबेशन सेंटर की प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुई। इस दौरान माननीय अतिथियों द्वारा सेंटर का निरीक्षण किया गया तथा स्टार्टअप प्रतिनिधियों के साथ संवाद हुआ।

Chaudhary Charan Singh National Agricultural Marketing Institute

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

2. माननीय कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर द्वारा पीजीडीएम-आई.ई.वी विभाग के द्वारा बनाए गए कृषि उद्यमिता उपवन में पौधारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

3. माननीय मंत्री महोदय की उपस्थिति में चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान के अधिकारियों द्वारा संस्थान का संक्षिप्त परिचय दिया गया, साथ ही फैकल्टी सदस्यों के साथ मंत्री महोदय ने विस्तार से चर्चा की।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Chaudhary Charan Singh National Agricultural Marketing Institute

4. माननीय मंत्री महोदय का प्रगतिशील किसानों और किसान उत्पादक संगठनों के साथ सीधा संवाद हुआ, जिसमें किसानों की चुनौतियों और सुझावों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

5. माननीय मंत्री महोदय के कर कमलो द्वारा पीजीडीएम-आई.ई.वी विभाग द्वारा छात्र हित को देखते हुए बनाई गई पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Chaudhary Charan Singh National Agricultural Marketing Institute

6. चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान के महानिदेशक श्री मुक्तानंद अग्रवाल जी तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान के महानिदेशक महोदय द्वारा माननीय मंत्री महोदय का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp