शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana Roadways Workers Strike: रेवाड़ी में 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी, जानिए क्यां है उनकी मांग

Written by: Best24News

Published:

Haryana Roadways Workers Strike: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी बस स्टैंड पर कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की गई। ये हडताल…


Haryana Roadways Workers Strike: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी बस स्टैंड पर कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की गई। ये हडताल मंगलवार आज दोपहर 12 बजे महाप्रबंधक को महानिदेशक के नाम ज्ञापन देने के बाद समाप्त होगी। कर्मचारियो के हडताल पर बैठने पर रोडवेज प्रबंधन मे अफरा तफरी मची हुई है।

Advertisement

सांझ मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जयबीर घणघस ने बताया कि 17 जुलाई 2024 को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में मोर्चें के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई थी। कर्मचारियों की अनेक मांगों को जायज मानते हुए सहमति बनी थी इसके बावजूद सरकर मनमानी कर रही है।

जानिए क्यों है विरोध: बता दे कि सरकार द्वारा 362 मार्गो पर प्राइवेट बस परमिट देने व मानी गई मांगो को लागू नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में रेवाड़ी में रोडवेज कर्मचारी 24 घण्टे की भूख हड़ताल पर सोमवार से बैठ गए हैं । Haryana Roadways Workers Strike

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हडताल पर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार कर्मचारियों की मांगो का जल्द से जल्द समाधान करें। कर्मचारियो ने चेतावनी दी है कि अन्यथा कर्मचारी मजबूर होकर हड़ताल जैसे बड़े आंदोलन करने को बाध्य होगेंं जिसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी।

कर्मचारियो का ये भी आरोप है कि हरियाणा सरकार बिना किसी की मांग के 362 मार्गों पर प्राइवेट बस परमिट देने की योजना बना रही है। जो किसी भी तरह से न तो जनता हित और न कर्मचारियों के हित में नहीं है।Haryana Roadways Workers Strike

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

निजीकरण का डर: रोडवेज कर्मचारियों को निजीकरण की आशंका भी सता रही है। यूनियन का आरोप है कि सरकार रोडवेज को कमजोर कर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। कर्मचारियो का ये भी आरोप है कि हरियाणा सरकार बिना किसी की मांग के 362 मार्गों पर प्राइवेट बस परमिट देने की योजना बना रही है। जो किसी भी तरह से न तो जनता हित और न कर्मचारियों के हित में नहीं है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp