शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में लगे श्रीराम के जय कारे, रामकथा पर निकाली कलश यात्रा

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति की ओर से नीलगिरी कॉलोनी में आयोजित संगीतमय रामकथा के भव्य शुभारंभ के अवसर पर एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा शिव नगर…


धारूहेड़ा में लगे श्रीराम के जय कारे, रामकथा पर निकाली कलश यात्रा
धारूहेड़ा में लगे श्रीराम के जय कारे, रामकथा पर निकाली कलश यात्रा
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति की ओर से नीलगिरी कॉलोनी में आयोजित संगीतमय रामकथा के भव्य शुभारंभ के अवसर पर एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा शिव नगर स्थित श्री श्याम मंदिर से आरंभ होकर बास रोड होते हुए कथा स्थल नीलगिरी कॉलोनी पहुंची।

धारूहेड़ा में लगे श्रीराम के जय कारे, रामकथा पर निकाली कलश यात्रा
धारूहेड़ा में लगे श्रीराम के जय कारे, रामकथा पर निकाली कलश यात्रा

बता दे कलश यात्रा को धारूहेड़ा के उप चेयरमैन अमन राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वे स्वयं श्रीराम के जयकारों के साथ कलश यात्रा में साथ रहे। जगह जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। श्रीराम के जयकारों से धारूहेड़ा में माहोल भक्तिमय हो गया।

धारूहेड़ा में लगे श्रीराम के जय कारे, रामकथा पर निकाली कलश यात्रा
धारूहेड़ा में लगे श्रीराम के जय कारे, रामकथा पर निकाली कलश यात्रा

वार्ड पार्षद मनीषा सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। कथा का व्याखान प्रसिद्ध कथा वाचक बाल कृष्ण महाराज द्वारा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश

धारूहेड़ा में लगे श्रीराम के जय कारे, रामकथा पर निकाली कलश यात्रा
धारूहेड़ा में लगे श्रीराम के जय कारे, रामकथा पर निकाली कलश यात्रा

इस संगीतमय रामकथा का समापन 5 अक्टूबर को होगा। समापन के दिन पूर्णाहूति के साथ भव्य हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राकेश सैनी, जसवंत सिंह, डीके बंसल, ज्ञानी यादव आदि मौजदू रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp