मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

School Time Change: बढ़ती गर्मी के चलते स्कूल टाइमिंग में बदलाव, अब इस समय खुलेंगे स्कूल

Written by: Best24News

Published:

School Time Change: देश के कई राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए अब शिक्षा…


School Time Change: देश के कई राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए अब शिक्षा व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ने लगा है. खासतौर पर बिहार के पटना जिले में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है. School Time Change

Advertisement

पटना में स्कूल अब 11:30 बजे तक ही खुलेंगे
पटना में तापमान 43°C के पार चला गया है, जो आमतौर पर मई में 35-37°C तक रहता है. इस स्थिति को देखते हुए 17 मई 2025 से जिले के सभी सरकारी, निजी, आंगनवाड़ी और प्री-स्कूलों को सुबह 11:30 बजे तक ही खोलने के आदेश दिए गए हैं.

डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश
पटना ज़िला कलेक्टर डॉ. श्रीचंदन सिंह ने स्पष्ट किया कि बच्चों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है. सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि:

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 ठंडा पीने का पानी उपलब्ध हो
दोपहर की धूप में लंच ब्रेक और खेल गतिविधियां न कराई जाएं
बच्चों को हल्के और ढीले कपड़े पहनकर भेजा जाए
छाता और टोपी जरूरी

प्रशासन ने कहा है कि सिर को धूप से बचाने के लिए बच्चों के पास छाता या टोपी होना अनिवार्य है. इसके अलावा, स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे असेंबली और अन्य बाहरी कार्यक्रमों को सीमित रखें. हर स्कूल में ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था होना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पंजाब में गर्मी चरम पर
लुधियाना, बठिंडा, मोगा और फरीदकोट जैसे जिलों में भी तापमान 43°C के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने यहां भी हीटवेव की चेतावनी दी है, लेकिन पंजाब सरकार ने अब तक स्कूल टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया है.

अभिभावकों की सरकार से अपील
गर्मी से परेशान अभिभावकों ने पंजाब सरकार से स्कूलों का समय बदलने की मांग की है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर में बाहर निकलने से बचें और बच्चों को घर के अंदर रखें. लेकिन सरकारी स्तर पर कोई निर्णय अभी नहीं लिया गया है. School Time Change

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp