मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

 School Time Change: सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुलने के समय में बदलाव, देखें नया टाइम टेबल

Written by: Best24News

Published:

 School Time Change: भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और सीजफायर के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते नजर आ रहे हैं . इसी के मद्देनज़र गुरदासपुर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने…


 School Time Change: भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और सीजफायर के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते नजर आ रहे हैं . इसी के मद्देनज़र गुरदासपुर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को सामान्य समय पर खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं .

Advertisement

अब स्कूल खुलेंगे पहले की तरह, खत्म हुआ अस्थायी समय-सारणी
इससे पहले, सुरक्षा कारणों के चलते स्कूलों को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खोलने के आदेश थे . लेकिन अब हालात में सुधार और सुरक्षा बलों की सतर्कता को देखते हुए स्कूलों को फिर से सामान्य समय पर खोलने की अनुमति दी गई है . School Time Change

प्रशासन का मानना है कि स्थानीय स्थिति काबू में है और बच्चे नियमित शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं .

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

स्वैच्छिक ब्लैकआउट और प्रशासन की सजगता
हालात की गंभीरता को भांपते हुए जिला प्रशासन ने पहले स्वैच्छिक ब्लैकआउट की अपील की थी .
13 मई को लोगों से आग्रह किया गया था कि रात 8 बजे के बाद अपने घरों के बाहर और गार्डन की लाइट्स बंद रखें .
इसी दौरान स्ट्रीट लाइट्स भी बंद कर दी गईं .
हालांकि, 14 मई को इस तरह के किसी निर्देश की कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन बिजली विभाग ने स्वत: स्ट्रीट लाइट्स बंद कर दीं .

सुरक्षा अभ्यास जारी, लेकिन जनजीवन को दी जा रही ढील
प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल्स यानी सुरक्षा अभ्यास का सिलसिला अभी भी जारी है . लेकिन अब प्रशासन स्थानीय निवासियों और बच्चों के लिए कुछ ढील देने की तैयारी में है ताकि सामान्य जीवन दोबारा पटरी पर लौट सके . स्कूलों के संचालन में छूट एक सकारात्मक संकेत है कि प्रशासन हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है .

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील
डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी अफवाह से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें . स्थिति पर निगरानी लगातार जारी है, और जरूरत पड़ने पर फिर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे .

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp