Haryana: हरियाणा में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार नायब तहसीलदार के खिलाफ चालान पेश, जाने पूरा मामला ?

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Latest News 2025 07 01T175316.228

Haryana: एसीबी रोहतक द्वारा आज दिनांक 1.7.2025 को वर्ष 2024 के भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी प्रवीन कुमार, तत्कालीन नायब तहसीलदार, रोहतक, मंजीत रजिस्ट्री क्लर्क तत्कालीन प्रवाचक नायब तहसीलदार रोहतक के विरूद्ध चालान धारा 7,7ए, 13(1)बी सहपठित 13(2) पीसी एक्ट के तहत माननीय न्यायालय रोहतक में दिया गया है।

एसीबी रोहतक द्वारा आज दिनांक 1.7.2025 को वर्ष 2024 के भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी प्रवीन कुमार, तत्कालीन नायब तहसीलदार, रोहतक, मंजीत रजिस्ट्री क्लर्क तत्कालीन प्रवाचक नायब तहसीलदार रोहतक के विरूद्ध चालान धारा 7,7ए, 13(1)बी सहपठित 13(2) पीसी एक्ट के तहत माननीय न्यायालय रोहतक में दिया गया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी माता के नाम मॉडल टाउन रोहतक में 160 गज की एक दुकान रजिस्टर्ड है। उसकी माता इस दुकान की डीड का स्थानान्तरण उसके नाम करवाना चाहती है। इस सम्बन्ध में वह प्रवीण शर्मा, नायब तहसीलदार रोहतक व मंजीत, रजिस्ट्री क्लर्क (रीडर तहसीलदार) से तहसील कार्यालय रोहतक में मिला।

उनके द्वारा उसको साहिल डीड राईटर चैम्बर न. 33 तहसील परिसर रोहतक से मिलने के लिये कहा गया जब वह चैम्बर न. 33 मे जाकर साहिल उपरोक्त से मिला तो साहिल ने उससे कहा कि प्रवीण कुमार नायब तहसीलदार व मंजीत क्लर्क उसकी माता के नाम से उसके नाम दुकान की डीड करवाने की एवज में उससे 1,80,000/-रूपये नकद बतौर रिश्वत की माँग कर रहे है। साहिल उपरोक्त द्वारा यह भी कहा गया कि अगर वह रिश्वत देगा तो वह उसकी दुकान की डीड उसके नाम करवा देगा।

उपरोक्त शिकायत पर एसीबी रोहतक द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी साहिल को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपये नकद बतौर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपियों के विरूद्ध अभियोग संख्या 24 दिनांक 9.10.2024 धारा 7/7ए,13(1) बी, 13(2) पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक दर्ज है।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें