गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

CET 2025: हरियाणा में CET का आवेदन कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, हेल्पलाइन नंबर शुरु, ऐसे करें पूछताछ

Written by: Best24News

Published:

CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य श्री भूपेंद्र चौहान ने बताया कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु आयोग द्वारा एक विशेष…


CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य श्री भूपेंद्र चौहान ने बताया कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु आयोग द्वारा एक विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है।

Advertisement

यदि किसी अभ्यर्थी को सीईटी रजिस्ट्रेशन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो, तो वह मोबाइल नंबर 90634-93990 पर कॉल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है।CET 2025

श्री चौहान ने स्पष्ट किया कि यह हेल्पलाइन सेवा केवल सीईटी अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। इसके माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं, शंकाओं या तकनीकी कठिनाइयों का समाधान किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं तथा सेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने हेतु अपना फीडबैक भी साझा करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने बताया कि आयोग के संज्ञान में यह बात आई है कि कई उम्मीदवार सीईटी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय बार-बार कुछ सामान्य लेकिन गंभीर त्रुटियां कर रहे हैं, जिनके कारण उनका आवेदन निरस्त किया जा सकता है। अभ्यर्थियों द्वारा फोटोग्राफ की जगह हस्ताक्षर की छवि तथा हस्ताक्षर की जगह फोटोग्राफ अपलोड करना, धुंधली या साइड एंगल से ली गई तस्वीरें जमा करना, A4 शीट पर चिपकाई गई फोटो की पूरी शीट की स्कैन कॉपी अपलोड करना अथवा कैटेगरी सेक्शन में आधार कार्ड जैसे अप्रासंगिक दस्तावेज संलग्न करना, ये सभी ऐसी गलतियां हैं जिनसे बचना अत्यंत आवश्यक है।CET 2025

आयोग स्पष्ट रूप से सूचित करता है कि यदि उपरोक्त में से कोई भी गलती पाई जाती है, तो संबंधित अभ्यर्थी का आवेदन स्वतः रद्द कर दिया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे फॉर्म भरते समय अत्यंत सावधानी बरतें और दिए गए निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उल्लेखनीय है कि ग्रुप-C पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2025, रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून 2025, शाम 6:00 बजे तक है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp