गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

CET 2025: हरियाणा में 14 लाख 48 हजार CET आवेदक, हिसार में सबसे ज्यादा, पंचकूला में सबसे कम आवेदन

Written by: सुनील चौहान

Published:

CET 2025 Exam: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप-C की कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए अब तक कुल 13 लाख 48…


CET 2025 14 lakh 48 thousand CET applicants in Haryana most in Hisar least in Panchkula
CET 2025 14 lakh 48 thousand CET applicants in Haryana most in Hisar least in Panchkula
Google News Follow us on Google

CET 2025 Exam: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप-C की कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए अब तक कुल 13 लाख 48 हजार 697 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह आंकड़ा प्रदेश के युवाओं की इस परीक्षा में गहरी रुचि और सरकारी सेवाओं में भागीदारी की उत्सुकता को दर्शाता है।

Advertisement

हिसार में सबसे ज्यादा आवेदन हुए प्राप्त

आवेदन करने में हिसार जिला सबसे आगे रहा, जहां से 1 लाख 44 हजार 403 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद भिवानी से 1 लाख 5 हजार 469 और जींद से 1 लाख 5 हजार 344 आवेदन आए।

सबसे कम आवेदन करने वाले जिलों में पंचकूला से 13 हजार 422, फरीदाबाद से 22 हजार 424 और नूंह से 22 हजार 940 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जल्द होगी परीक्षा की तिथि की घोषणा

हिम्मत सिंह ने बताया कि आयोग इस पूरी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तिथि की घोषणा आयोग द्वारा जल्दी की जाएगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp