बुधवार, 4 नवम्बर 2026

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, 1 जुलाई को 58% होगा महंगाई भत्ता!

Written by: Best24News

Published:

DA Hike 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई में खुशखबरी मिल सकती है। सरकार ने जनवरी-जून 2025 के लिए सिर्फ 2% की मामूली बढ़ोतरी डीए में की…


DA Hike 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई में खुशखबरी मिल सकती है। सरकार ने जनवरी-जून 2025 के लिए सिर्फ 2% की मामूली बढ़ोतरी डीए में की थी। यह बढ़ोतरी बीते 78 महीनों में सबसे कम थी, जिससे करीब 1.2 करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स निराश हुए थे।

Advertisement

अब इस बार उम्मीद है कि जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 2% से 3% तक बढ़ोतरी की जा सकती है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 55% DA मिल रहा है, जो जनवरी 2025 से लागू है। अगर 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो डीए 55 फीसदी से बढ़कर 57 से 58 फीसदी हो सकता है।

क्या है DA और कैसे होता है तय?

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

DA यानी महंगाई भत्ता एक प्रकार का महंगाई के असर को कम करने वाला भत्ता है जो सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को देती है। इसे हर साल दो बार बढ़ाया जाता है।जनवरी-जून के लिए – आम तौर पर मार्च में इसका ऐलान होता है।

जुलाई-दिसंबर के लिए – इसका ऐलान अक्टूबर या नवंबर में होता है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कैसे होता है DA का कैलकुलेशन

DA का कैलुकेशन CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) के 12 महीनों के औसत आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए 7वें वेतन आयोग का तय किया गया फार्मूला है।

DA (%) = [(CPI-IW का औसत – 261.42) ÷ 261.42] × 100

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

मार्च 2025 के CPI-IW आंकड़े से मिली राहत

मार्च 2025 में CPI-IW इंडेक्स 0.2 अंक बढ़कर 143.0 पर पहुंच गया, जो कि नवंबर 2024 से लगातार गिरती महंगाई के बाद एक सकारात्मक संकेत है। जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 143.2 था, यानी अब इसमें थोड़ी स्थिरता आई है। मार्च में सालाना महंगाई दर 2.95% रही, जो फरवरी से थोड़ी अधिक है। खास बात ये रही कि फूड प्रोडक्ट की महंगाई काबू में रही, जिससे CPI-IW में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

जुलाई 2025 में DA कितना बढ़ सकता है?

मार्च 2025 तक के औसत CPI-IW के अनुसार DA का अनुमानित आंकड़ा 57.06% पर पहुंच चुका है। अगर अप्रैल, मई और जून 2025 में CPI-IW स्थिर रहता है या थोड़ा बढ़ता है, तो यह औसत 57.86% तक जा सकता है। अगर यह आंकड़ा 57.50% से ऊपर होता है, तो DA को 58% किया जा सकता है। यदि यह इससे नीचे रहता है, तो DA 57% तक सीमित रह सकता है। यानी 2% से 3% की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है।

क्या 8वां वेतन आयोग समय पर लागू होगा?

7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। पहले उम्मीद थी कि जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होंगी, लेकिन मौजूदा तैयारी को देखकर ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp