शनिवार, 7 नवम्बर 2026

CNG News: हरियाणा के शुरु हुआ CNG पाइपलाइन बिछाने का काम, इन जिलों को मिलेगा फायदा

Written by: सुनील चौहान

Published:

CNG News: हरियाणा में अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की सुविधा को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। सिरसा से लेकर फतेहाबाद होते हुए हिसार तक सीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम आधिकारिक तौर…


Haryana News: हरियाणा के इन जिलों में जल्द शुरू होगी CNG पाइपलाइन सेवाएं, जानिए पूरा अपडेट
Haryana News: हरियाणा के इन जिलों में जल्द शुरू होगी CNG पाइपलाइन सेवाएं, जानिए पूरा अपडेट
Google News Follow us on Google

CNG News: हरियाणा में अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की सुविधा को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। सिरसा से लेकर फतेहाबाद होते हुए हिसार तक सीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। इस परियोजना के तहत सिरसा के कसुंबी गांव से फतेहाबाद की ओर लगभग 80 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे फतेहाबाद में पहली बार पेट्रोल पंपों पर सीएनजी की सुविधा एक साथ उपलब्ध होगी।

Advertisement

यश कंपनी को मिला काम पूरा करने का जिम्मा

गुजरात की यश कंपनी को यह काम सौंपा गया है। कंपनी को चार इंच व्यास वाली पाइपलाइन बिछाने के लिए डेढ़ साल का समय दिया गया है। पाइपलाइन बनने के बाद इलाके में एलपीजी गैस की मौजूदा सप्लाई बंद कर दी जाएगी और सभी उपभोक्ताओं को नई पाइपलाइन से कनेक्शन लेना होगा।

फतेहाबाद में बेहतर पर्यावरण और सुविधा

इस पाइपलाइन के आने से न सिर्फ फतेहाबाद के लोग किफायती और साफ-सुथरा ईंधन इस्तेमाल कर पाएंगे, बल्कि शहर का पर्यावरण भी साफ रहेगा। फिलहाल जिले में सिर्फ भट्टू कलां और बड़ोपल में दो ऐसे पेट्रोल पंप हैं, जहां सीएनजी टैंकर से पहुंचाई जाती है। अब यह सुविधा फतेहाबाद शहर के मुख्य पेट्रोल पंपों तक भी पहुंच जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पाइपलाइन से मिलेगा बेहतर और सस्ता ईंधन

अब तक फतेहाबाद जिले में सीएनजी पाइपलाइन नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। सीएनजी के लिए टैंकर से सप्लाई करनी पड़ती थी, जो महंगा और असुविधाजनक था। इस नए प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद फतेहाबाद के तीन पेट्रोल पंपों को सीधे पाइपलाइन से सीएनजी मिलेगी। इससे ईंधन की उपलब्धता आसान और किफायती होगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp