CBSE RESULT 2026: सी.बी.एस.ई. कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में यूरो स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन श्री सत्यवीर यादव जी ने बताया कि कक्षा 12वीं की जयश्री 99.2% – अंक प्राप्त कर यूरो ग्रुप टॉपर बनी । सत्यवीर यादव जी ने कहा कि यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स अपनी 15 शाखाओं के माध्यम से गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवाड़ी, कनीना, रेवाड़ी एवं धारूहेड़ा में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करते हुए लगातार उत्कृष्ट परिणामों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई- नई ऊँचाइयों को स्थापित कर रहा है। CBSE RESULT 2026
कक्षा 12वीं कॉमर्स में कीर्ति अग्रवाल – 97.4%, नॉन-मेडिकल में मानस कार्की – 97.2%, मेडिकल में – कनिष्क – 95.4% अंक प्राप्त कर यूरो ग्रुप टॉपर बने । अन्य विद्यार्थियों के परिणाम इस प्रकार रहे
पुनीत – 98%, मुस्कान – 97.6%, शोभित वत्स – 96.8%, सजल यादव – 96.8% , गौरवांशी जैन- 96.4% , प्राची – 96.2%, संजना चौहान – 96.2%, श्रेष्ठा राव – 96.2%, कशिश यादव – 96.2% , हर्षिता – 96%, यश प्रताप सिंह – 96%, यति सिंह – 95.2%, भूमि शियानी – 95.6%, साक्षी चौहान – 95.4%, दिया भरद्वाज – 95.4%, कनिष्क – 95.4%, निधि यादव- 95% , प्रियांशु अत्तरी – 95%, मुस्कान जांगू – 95%
विद्यालय के 502 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।
इस अवसर पर निर्देशक श्री नितिन यादव जी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी। निर्देशिका श्रीमती स्वाति यादव जी ने भी सभी विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर डीन श्रीमती मीनू दुबे जी ने बताया कि हर बच्चे पर खास ध्यान, आसान तरीके से कॉन्सेप्ट समझाना, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।
प्रिंसिपल अनिल यादव, सुनील यादव, अनामिका सिंह, कल्पना यादव, नवीना दास, अर्चना सिंह, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, सुधा चौहान, प्रियंका अवस्थी, पूजा गौर, वंदना सिंह एवं ऋचा अम्बष्ठा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।











