गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

CBSE 10वीं बोर्ड डेटशीट जारी! जानिए किस दिन कौन-सा पेपर होगा, तैयारी का बना गोल्डन मौका

Written by: Best24News

Published:

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। छात्रों की बेहतर तैयारी के लिए बोर्ड ने यह टाइमटेबल परीक्षा से 110…


CBSE 10वीं बोर्ड डेटशीट जारी! जानिए किस दिन कौन-सा पेपर होगा, तैयारी का बना गोल्डन मौका
CBSE 10वीं बोर्ड डेटशीट जारी! जानिए किस दिन कौन-सा पेपर होगा, तैयारी का बना गोल्डन मौका
Google News Follow us on Google

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। छात्रों की बेहतर तैयारी के लिए बोर्ड ने यह टाइमटेबल परीक्षा से 110 दिन पहले जारी किया है। इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित करेगा। पहले चरण की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस वर्ष भी परीक्षा एक ही पाली (shift) में आयोजित की जाएगी।

Advertisement

सीबीएसई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पहली परीक्षा गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) की होगी, जबकि अंतिम परीक्षा फ्रेंच विषय की होगी। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए हर विषय की सटीक तारीखें और विवरण साझा किए हैं। नीचे दी गई तालिका में आप सभी विषयों की परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं –

तारीखविषय
17 फरवरी 2026गणित (स्टैंडर्ड एवं बेसिक)
18 फरवरी 2026गृह विज्ञान
20 फरवरी 2026ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स, मल्टी स्किल फाउंडेशन, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर, डाटा साइंस
21 फरवरी 2026अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव), अंग्रेजी (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
23 फरवरी 2026उर्दू कोर्स-A, पंजाबी, बांग्ला, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु (तेलंगाना)
24 फरवरी 2026एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस, उर्दू कोर्स-B
25 फरवरी 2026विज्ञान
26 फरवरी 2026रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, फाइनेंशियल मार्केट्स, टूरिज्म, एग्रीकल्चर, बैंकिंग, हेल्थ केयर, डिजाइन थिंकिंग
27 फरवरी 2026कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
28 फरवरी 2026अरबी, संस्कृत (कम्युनिकेटिव), राय, गुरूंग, तामांग, शेपा
2 मार्च 2026हिंदी कोर्स-A, हिंदी कोर्स-B
3 मार्च 2026तिब्बती, जर्मन, एनसीसी, लिम्बू, लेप्चा, कार्नाटिक म्यूज़िक
5 मार्च 2026सिंधी, मलयालम, उड़िया, कन्नड़
6 मार्च 2026पेंटिंग
7 मार्च 2026सामाजिक विज्ञान
9 मार्च 2026तेलुगु, रूसी, लिम्बू, लेप्चा, नेपाली
10 मार्च 2026फ्रेंच

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा केवल एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। हालांकि, कुछ विषयों की परीक्षा 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि प्रवेश में किसी प्रकार की समस्या न हो।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सीबीएसई बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले स्कूलों को भेजे जाएंगे। छात्र अपने क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। यह अनिवार्य है कि सभी विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड साथ लाएं, अन्यथा उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp