बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News : हरियाणा में CGST कर्मचारी के घर CBI की रेड, जानें क्या है मामला

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News : हरियाणा के फरीदाबाद में NIT 4 ​स्थित CGST ऑफिस कर्मचारी के घर पर मंगलवार देर शाम CBI की टीम ने रेड की। आरोप है कि कार्यालय के कर्मचारियों ने…


haryana news 2025 06 04T104118.080
haryana news 2025 06 04T104118.080
Google News Follow us on Google

Haryana News : हरियाणा के फरीदाबाद में NIT 4 ​स्थित CGST ऑफिस कर्मचारी के घर पर मंगलवार देर शाम CBI की टीम ने रेड की। आरोप है कि कार्यालय के कर्मचारियों ने पिछले दिनों शहर के एक व्यापारी के घर पर छापा मारा और कार्रवाई करने की बजाय लाखों रुपये में सौदा कर लिया।

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आकाश रोहिल्ला नामक युवक के एसजीएम नगर ​स्थित घर पर सर्च वारंट लेकर आई सीबीआई टीम ने देर शाम पुलिस मदद मांगी तो उन्हें टीम मुहैया कराई गई है। CBI टीम यहां तलाशी की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार एसजीएम नगर निवासी आकाश रोहिल्ला सीजीएसटी ऑफिस में निविदा पर नौकरी करता है। पिछले दिनों विभाग की टीम ने शहर के एक व्यापारी के यहां टैक्स चोरी के आरोप में रेड की थी। लेकिन बाद में आकाश ने व्यापारी से संपर्क किया और मामले में टैक्स चोरी के आरोप में व्यापारी पर केस बनाने की बजाय लाखों रुपये में डील कर ली।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

व्यापारी की ओर से आरोपितों के ​खिलाफ ​शिकायत CBI में दी गई। CBI टीम की ओर से प्राथमिक जांच की गई। जिसके बाद मंगलवार को सीबीआई के डीएसपी की अगुवाई में 3 इंस्पेक्टरों समेत कुल 12 लोगों की टीम फरीदाबाद पहुंची।

ने पहले एनआईटी 4 ​स्थित सीजीएसटी ऑफिस में तलाशी लेने के साथ ही यहां के तीन कर्मचारियों से पूछताछ की। इनमें दो सुपरिटेंडेंट स्तर के और एक इंस्पेक्टर स्तर का कर्मचारी बताया गया। टीम ने यहां निविदा पर कार्यरत आकाश रोहिल्ला के कमरे की अलमारी के दस्तावेज भी खंगाले।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

जिसके बाद टीम ने पुलिस से संपर्क किया और आकाश के एसजीएम नगर ​स्थित घर का सर्च वारंट लेकर वहां तलाशी कार्रवाई के लिए पुलिस फोर्स मांगी। एसजीएम नगर थाना से 6 पुलिसकर्मियों की टीम CBI टीम की मदद के लिए भेजी गई।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp