सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana Police Physical Update: अभ्यर्थी ध्यान दें! पुलिस भर्ती प्रक्रिया में नया बदलाव, देखें

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Police Physical Update: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) से पहले आयोग की ओर से कुछ जरूरी…


अभ्यर्थी ध्यान दें! पुलिस भर्ती प्रक्रिया में नया बदलाव, देखें
अभ्यर्थी ध्यान दें! पुलिस भर्ती प्रक्रिया में नया बदलाव, देखें
Google News Follow us on Google

Haryana Police Physical Update: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) से पहले आयोग की ओर से कुछ जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन सभी उम्मीदवारों को करना होगा। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए इन दिशा-निर्देशों को उम्मीदवारों के लिए अहम माना जा रहा है। ऐसे में फिजिकल परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को पहले से सभी नियमों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

Advertisement

22 से 27 जून तक होगा पीएमटी

22 से 27 जून 2026 तक विभिन्न बच्चों का पीएमटी होगा। हरियाणा कर्मचारी चयन ( Haryana Staff Selection Commission ) आयोग के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। पहले बैच सुबह 7:00 और दूसरा बैच 9:00 वहीं तीसरा बैच 11:00 और चौथा बैच दोपहर 1:00 रखा गया है। अगर अभ्यर्थी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचते हैं तो उन्हें समय से लेट होने पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

दस्तावेज भी अपने पास रखें

HSSC के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पिछले बार डॉक्यूमेंट संबंधी कुछ गड़बड़ी हुई थी इसलिए इस बार अभ्यर्थी किसी भी तरह की गलती ना करें। आप अपना एडमिट कार्ड और जो भी जरूरी डॉक्यूमेंट है उसे अपने पास रखें। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना है कि एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। और समय पर ही रिपोर्टिंग करें क्योंकि देरी होने के बाद अगर आप आते हैं तो किसी भी हाल में रिपोर्टिंग नहीं कर पाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

दिशा निर्देशों का करे पालन 

आयोग (HSSC) के द्वारा अभ्यर्थियों से अपील किया गया है कि आप आयोग के द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करें। परीक्षा में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को किसी भी तरह की समस्या ना हो इसके लिए भी विशेष इंतजाम किया जाएगा। कर्मचारी चयन बोर्ड ( Haryana Staff Selection Commission update ) ने कहा है कि लगभग सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थियों से अपील किया गया है कि वह सही समय पर आए।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp