मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Indian Railways: क्या रेलवे पुलिस कर सकती है टिकट चेक? जाने नियम

Written by: Best24News

Published:

Indian Railways: भारतीय रेलवे रोजाना लाखों यात्रियों को सफर की सुविधा देता है और यह देश का सबसे भरोसेमंद परिवहन साधन है. लेकिन ट्रेन यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी…


Indian Railways: भारतीय रेलवे रोजाना लाखों यात्रियों को सफर की सुविधा देता है और यह देश का सबसे भरोसेमंद परिवहन साधन है. लेकिन ट्रेन यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी हर यात्री को होनी चाहिए. खासकर जब बात टिकट चेकिंग और अधिकारों की हो.

Advertisement

क्या रेलवे पुलिस कर सकती है टिकट चेक?
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का मुख्य कार्य यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा करना है. लेकिन अगर आपसे कोई RPF जवान ट्रेन में टिकट दिखाने की मांग करता है. तो जान लीजिए कि उसे टिकट चेक करने का कोई अधिकार नहीं है. यह अधिकार केवल रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ (जैसे TTE) को दिया गया है.

बिना टिकट यात्रा पर कौन करता है जुर्माना वसूल?
अगर कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करता हुआ पाया जाता है तो उस पर जुर्माना वसूलने का अधिकार केवल TTE (Traveling Ticket Examiner) को है. RPF इस मामले में केवल सहायता कर सकती है. लेकिन वह न जुर्माना वसूल सकती है और न ही टिकट चेक कर सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अगर RPF धमकाकर पैसे मांगे तो क्या करें?
अगर कोई RPF जवान टिकट चेक करने की जिद करता है या पैसे की मांग करता है तो यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे मामलों में यात्री को सीधे वरिष्ठ रेलवे अधिकारी या स्टेशन मास्टर से शिकायत दर्ज करानी चाहिए. आपकी शिकायत पर जांच की जाएगी और गलत पाए जाने पर RPF कर्मी पर सख्त कार्रवाई हो सकती है.

टिकट से जुड़ी परेशानी है तो TTE से संपर्क करें
अगर किसी कारणवश आपका टिकट गुम हो गया हो, गलत बना हो या नहीं बना हो, तो आपको सीधे TTE से संपर्क करना चाहिए. TTE ही अधिकृत व्यक्ति है जो जुर्माना लेकर सीट अलॉट कर सकता है या वैकल्पिक समाधान दे सकता है. RPF इस स्थिति में हस्तक्षेप नहीं कर सकती.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
किसी भी संदेहजनक स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या स्टेशन कंट्रोल रूम से संपर्क करें
RPF से डरें नहीं, टिकट चेकिंग का अधिकार सिर्फ TTE के पास है
यदि कोई पुलिसकर्मी बदसलूकी करता है या पैसे की मांग करता है, तो लिखित शिकायत करें
यात्रा के दौरान अपने टिकट की कॉपी साथ रखें, डिजिटल टिकट भी मान्य होता है

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp