बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Mahindra Yuvraj 215 NXT: महज 50000 रुपये देकर खरीद लाएं ये ट्रैक्टर, छोटे खेत और छोटी जगहों में दिखाता है कमाल

Written by: Best24News

Published:

Mahindra Yuvraj 215 NXT: धीरे-धीरे जिस तरह से लोगों की जोत छोटी होती जा रही है ऐसे में बड़े ट्रैक्टर में लोगों को पैसा फंसाना फायदे का सौदा नहीं लगता. दूसरा वह…


Mahindra Yuvraj 215 NXT: धीरे-धीरे जिस तरह से लोगों की जोत छोटी होती जा रही है ऐसे में बड़े ट्रैक्टर में लोगों को पैसा फंसाना फायदे का सौदा नहीं लगता. दूसरा वह छोटी जगहों पर अच्छे से काम भी नहीं कर पाता. इसके लिए कंपनियां काफी समय से छोटे साइज वाले ट्रैक्टर लॉन्च कर रही हैं.

Advertisement

महिंद्रा ट्रैक्टर में 10.4 Kw का दमदार इंजन
इस ट्रैक्टर में 10.4 kW (15 HP) इंजन दिया गया है. इससे यह ट्रैक्टर खेतों में आसानी से काम कर सकता है. महिंद्रा YUVRAJ 215 NXT ट्रैक्टर 2,300 का रेटेड RPM (r/min) और 778 किलोग्राम की हाइड्रॉलिक्स लिफ्टिंग क्षमता भी प्रदान करता है.

कृषि कार्यों में अपने कुशल प्रदर्शन के कारण इसे बेहद पसंद किया जा रहा है. इसके साथ ही यह कृषि कार्यों के लिए किसानों की पहली पसंद बना हुआ है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

खास बात यह है कि इस ट्रैक्टर काफी कम डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है. आजमगढ़ महिंद्र ट्रैक्टर के मैनेजर आदित्य वर्मा ने बताया कि इसे 50 से 60 हजार रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है.

मात्र इतनी है कीमत
इस ट्रैक्टर की कीमत बेहद कम होने के कारण किसान खेती के लिए इसे बेहद पसंद कर रहे हैं. इस ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत मात्र ₹3.5 लाख रुपए है जिसके साथ एक कल्टीवेटर भी दिया जाता है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

छोटे साइज में ट्रैक्टर लाकर कंपनी ने कृषि में उपकरणों के इस्तेमाल को आसान बनाने की कोशिश की है. यह ट्रैक्टर छोटी और आड़ी-तिरछी कम जगह में भी काम करने के लिए उपयुक्त है.

महिंद्रा समूह की स्वराज ट्रैक्टर्स देश के कृषि मशीनरी बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए लगातार इनोवेशन कर रही है. कंपनी के इस नए मॉडल का उद्देश्य छोटे खेत में खेती करते हुए आधुनिक तकनीक अपनाने के इच्छुक किसानों की जरूरतों को पूरा करना है.

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp