गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमतों में बंपर उछाल , देखें आज के ताज़ा भाव

Written by: सुनील चौहान

Published:

 Gold Silver Price: बिजनेस डेस्कः इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) से मिले आंकड़ों…


 Gold Silver Price: बिजनेस डेस्कः इस हफ्ते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) से मिले आंकड़ों के अनुसार, 31 मई से 7 जून 2025 तक की अवधि में सोने के दाम ₹1,790 प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गए हैं, वहीं चांदी ने ₹7,827 प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई है। यह तेजी निवेशकों और ज्वैलरी खरीदारों दोनों के लिए महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।

Advertisement

सोना हुआ महंगा 
31 मई 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹95,355 प्रति 10 ग्राम थी, जो 7 जून को बढ़कर ₹97,145 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। यानी एक हफ्ते में ₹1,790 की बढ़त देखी गई। यह बढ़त वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की मांग के चलते देखी जा रही है।

चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड 
31 मई को चांदी की कीमत ₹97,458 प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 7 जून तक यह बढ़कर ₹1,05,285 प्रति किलोग्राम हो गई। यानी ₹7,827 प्रति किलो की रिकॉर्ड बढ़ोतरी। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की कमजोरी, आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई की चिंताओं के कारण कीमती धातुओं में निवेश एक सुरक्षित विकल्प बना है, जिससे इनकी कीमतों में तेजी आई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

चार प्रमुख शहरों में सोने की ताजा दरें (7 जून 2025)
शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹98,120 ₹89,950
मुंबई ₹97,970 ₹89,800
कोलकाता ₹97,970 ₹89,800
चेन्नई ₹97,970 ₹89,800
BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp