गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Bullet Train: राजस्थान के इन सात जिलों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन, यहां बनेंगे स्टेशन, जानें पूरी डिटेल

Written by: Best24News

Published:

Bullet Train: राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बुलेट ट्रेन का सपना हकीकत के करीब पहुंचने वााल है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर को दिल्ली तक विस्तारित करने की प्लानिंग पर…


Bullet train will pass through these seven districts of Rajasthan stations will be built here know full details
Bullet train will pass through these seven districts of Rajasthan stations will be built here know full details
Google News Follow us on Google

Bullet Train: राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बुलेट ट्रेन का सपना हकीकत के करीब पहुंचने वााल है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर को दिल्ली तक विस्तारित करने की प्लानिंग पर काम चल रहा है। इसके बाद इस कॉरिडोर का विस्तार उदयपुर, अजमेर, जयपुर और अलवर जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा, जो करीब 878 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई-अहमदाबाद 508 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसमें 300 किलोमीटर ट्रैक का काम पहले ही पूरा हो चुका है। पूरा होने के बाद बुलेट ट्रेन के 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से कॉरिडोर पर दौड़ने की उम्मीद है। फरवरी 2025 में, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक लिखित उत्तर में पुष्टि की है कि दिल्ली-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की विस्तृत DPR तैयार की गई है।

खबरों की मानें, तो रेल मंत्रालय वर्तमान में रिपोर्ट की  जांच कर रहा है, हालांकि डीपीआर को सार्वजनिक नहीं किया गया है। बुलेट ट्रेन के लिए राजस्थान में सांभर झील के पास एक हाई-स्पीड ट्रायल ट्रैक का निर्माण चल रहा है, जो राजस्थान के नागौर जिले के नवा शहर से एक किलोमीटर दूर है, जो जोधपुर रेलवे डिवीजन के अंदर आता है। दिल्ली और अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित 878 किलोमीटर के हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का 75 प्रतिशत मार्ग राजस्थान से होकर गुजरेगा, जो प्रदेश के भीतर 657 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

राजस्थान के इन जिलों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन

 

खबरों की मानें, तो दिल्ली-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर राजस्थान के 7 जिलों के 335 गांवों से होकर गुजरेगा। जिसमें अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर शामिल हैं। इस रूट पर 11 स्टेशन बनाने की प्लानिंग है, जिनमें से सात राजस्थान में होंगे। खास तौर पर उदयपुर, डूंगरपुर (खेरवाड़ा), भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर और अलवर (बहरोड़) होंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उदयपुर को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

खबरों की मानें, तो दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान में बहरोड़, शाहजहांपुर, जयपुर, अजमेर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर सहित नौ स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे उदयपुर को काफी फायदा होने वाला है, क्योंकि जिले में कुल 127 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाया जा रहा है, जो पांच नदियों और आठ सुरंगों से होकर गुजरेगा।

ये रहेगा पूरा रूट

खबरों की मानें, तो प्रस्तावित ट्रैक दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 से शुरू होकर चौमा में गुरुग्राम में प्रवेश करेगा और फिर मानेसर और रेवाड़ी होते हुए अलवर के शाहजहांपुर बॉर्डर तक जाएगा। यह नेशनल हाईवे 48 के समानांतर चलेगा, जो जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर से गुजरते हुए अहमदाबाद पहुंचेगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp