
Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में नेहरू कॉलोनी के 8 हजार मकानों को धूमिल करने की तैयारी हो चुकी है। सरकार यहां एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण करना चाह रही है। इसलिए पुनर्वास विभाग द्वारा मकान मालिकों को 10 जुलाई तक मकान सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है।
विधायक ने दिया आश्वासन
इन 8 हजार मकानों में रहने वाले लोगों को अपने सिर से छत छिनने का डर सता रहा है। लोगों को कहना है कि वे पिछले 50 सालों से यहां रह रहे हैं। ऐसे में अगर उनका आशियाना ही छीन लिया जाएगा तो वे कहां जाएंगे।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
जमीन पर बताया गया कब्जा
नेहरू कॉलोनी में वर्तमान में कुल 8 हजार मकान हैं और यहाँ लाखों की संख्या में लोग रहते हैं। सरकार का कहना है कि यहां के निवासियों ने पुनर्वास विभाग की 60 एकड़ जमीन पर कब्जा करके अवैध तरीके से मकान बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
सरकार यहां एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाना चाहती है, जिससे फरीदाबाद में मेट्रो चौक से सैनिक कॉलोनी रोड तक जाम खत्म करने में मदद मिलेगी। गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालक इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे उनके समय और ईंधन की बचत होगी।
