गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा के इस जिले में फिर गरजा बुलडोजर, तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन का पीला पंजा लगातार चल रहा है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (DTPE) की टीम ने…


हरियाणा के रेव़ाड़ी में चला डीटीपी का बुल्डोजर
हरियाणा के रेव़ाड़ी में चला डीटीपी का बुल्डोजर
Google News Follow us on Google

Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन का पीला पंजा लगातार चल रहा है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (DTPE) की टीम ने बुधवार को पुलिस बल की सहायता से सोहना शहर के राजस्व क्षेत्र में तीन नई अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की।

Advertisement

यह कार्रवाई पुलिस थाना सोहना शहर की सीमा के अंतर्गत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अभियान के दौरान सबसे पहले गांव सोहना के राजस्व क्षेत्र में करीब दो एकड़ में विकसित अवैध कालोनी को ध्वस्त किया गया जहां लगभग 300 मीटर लंबा कच्चा सड़क नेटवर्क तैयार किया गया था। इसके बाद दूसरी कॉलोनी में कार्रवाई की गई जो 2.5 एकड़ क्षेत्र में फैली थी।

यहां एक अवैध प्रवेश द्वार और पूरी कच्ची सड़क प्रणाली को तोड़ा गया। इसके बाद तीसरी और सबसे बड़ी कॉलोनी पर कार्रवाई की गई, जो गांव सोहना के समीप सांप की नांगली के पास पांच एकड़ में फार्म हाउस के रूप में विकसित की जा रही थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यहां लगभग 400 मीटर लंबी फार्म चारदीवारी और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस बल की पूर्ण तैनाती रही, जिससे किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई और कार्रवाई प्रभावी ढंग से पूरी की जा सकी।

DTPE का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp