
रोहतक: जिले के एक कस्बे में छोटी दीपावली की रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो प्रदीप खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।Murder in Haryana
मामला खरखौदा मार्ग का है, जहां रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पवन नामक युवक ने अपने चाचा के बेटे प्रदीप उर्फ बिट्टू पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Murder in Haryana
जानिए क्या है विवाद: बता दे कि रविवार की रात प्रदीप घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने ताऊ के लड़के पवन से मिलने जा रहा है। करीब एक घंटे बाद जेसीबी चालक अनित ने परिजनों को फोन कर बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई है और पवन ने प्रदीप पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
जब परिजन मौके पर पहुंचे तो प्रदीप खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।Murder in Haryana
पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों परिवार मिट्टी डालने का काम करते हैं और रविवार को दोनों खरखौदा मार्ग पर रेलवे पुल के पास बने अपने ऑफिस में बैठे थे।Murder in Haryana
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
इसी दौरान किसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में पवन ने प्रदीप पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।Murder in Haryana
