बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Jija Sali Love Story: जीजा भी गायब, साली भी नहीं मिल रही…एक महीने से ढूंढ-ढूंढ कर घरवाले बेहाल; पुलिस से लगाई गुहार

Written by: Best24News

Published:

Jija Sali Love Story:  साहब मेरी पत्नी को ढूंढ दीजिए, बड़ी बदनामी हो रही है… एक युवक पुलिस से बार-बार यही गुहार लगा रहा था. उसने बताया कि मेरी पत्नी को मेरा…


video 2025 05 20T140036.178
video 2025 05 20T140036.178
Google News Follow us on Google

Jija Sali Love Story:  साहब मेरी पत्नी को ढूंढ दीजिए, बड़ी बदनामी हो रही है… एक युवक पुलिस से बार-बार यही गुहार लगा रहा था. उसने बताया कि मेरी पत्नी को मेरा जीजा ही लेकर फरार हो गया. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने युवक को आश्वासन दिया है कि जल्द ही पत्नी को ढूंढ लिया जाएगा. ये मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है.

Advertisement

अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र के एक गांव के एक युवक की शादी जोया कस्बे के एक युवती से हुई. शादी के बाद पति-पत्नी दोनों अच्छे से रह रहे थे. दोनों को दो बेटियां भी हुईं. इसी दौरान युवक अपने ससुराल भी आता-जाता रहता था. ससुराल में युवक और साली में काफी मजाक होता था. फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं. युवक का साली से इश्क हो गया.Jija Sali Love Story

11 महीने पहले हुई थी साली की शादी

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसी बीच, साली की शादी घरवालों ने दूसरी जगह तय कर दी. 11 महीने पहले साली शादी करके ससुराल में रहने लगी. लेकिन जीजा और साली फोन पर बातें करते रहते थे. इसी बीच, मार्च में जीजा अपनी शादीशुदा साली को लेकर फरार हो गया. पति ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस से पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है. फरार युवती के पिता ने भी पुलिस से बेटी को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है

दोनों के ही घरवाले मायूस

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस घटना से दोनों के ही घरवालों में मायूसी छाई हुई है. गांववालों को यकीन नहीं हो रहा है कि दोनों शादीशुदा होते हुए भी ऐसा करेंगे. युवक दो बेटियों का पिता है, फिर भी उसने ऐसी हरकत की. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

पत्नी बार-बार यही कह रही है कि उसके पति और बहन दोनों ने ही उसके साथ विश्वासघात किया. जिस बहन को उसने इतना प्यार किया, उसकी गंदी नजर उसके पति पर थी. अब वह किसके सहारे अपनी दोनों बेटियों का पालन-पोषण करेगी.

चूंकि ये घटना मार्च की ही है और अबतक दोनों का कोई पता नहीं चला है, ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर दोनों के ही घरवाले परेशान हैं.Jija Sali Love Story

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp