गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Brij Mandal Jalabhishek Yatra: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर नूंह में सुरक्षा चाक-चौबंद, ड्रोन ने होगी निगरानी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Brij Mandal Jalabhishek Yatra: सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इसी दिन से हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। ब्रजमंडल…


Brij Mandal Jalabhishek Yatra: सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। इसी दिन से हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।Brij Mandal Jalabhishek Yatra

Advertisement

पहलें हुए हादसो को लेकर इस बार हरियाणा के नूंह जिले में प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से पहले ही अलर्ट हो गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इतना नहीं नूंह जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर 14 डीएसपी, कमांडो बल, घुड़सवार पुलिस और बम स्क्वॉड के साथ-साथ 28 चेकपोस्ट बनाए गए है।Brij Mandal Jalabhishek Yatra

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर नूंह में सुरक्षा चाक-चौबंद, ड्रोन ने होगी निगरानी

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर नूंह में सुरक्षा चाक-चौबंद, ड्रोन ने होगी निगरानी

यप्पे पर होगी पुलिस तैनात: किसी प्रकार को अनहोनी नहीं हो इसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की गहन तलाशी ली जाएगी और सभी चेकपोस्ट्स पर वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

बता दें कि यात्रा के रूट पर चार ड्रोन, 21 वीडियो कैमरे और हाई क्वालिटी सीसीटीवी लगाए गए हैं। साथ ही स्निफर डॉग्स की मदद से हर स्थान पर जांच की जाएगी। तिरंगा पार्क, बदकली चौक और केएमपी रेहवासन ब्रिज जैसे संवेदनशील इलाकों में डीएसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।Brij Mandal Jalabhishek Yatra

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे जिले में गश्त बढ़ा दी गई है और यात्रा मार्ग से जुड़े सभी स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।Brij Mandal Jalabhishek Yatra

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने 14 जुलाई को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है और अनावश्यक रूप से यात्रा मार्ग पर जाने से बचने की सलाह दी है।

उपायुक्त विष्रम कुमार मीणा ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान कई मार्गों पर यातायात में बदलाव किया जाएगा, जिससे स्कूली बच्चों को असुविधा हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।Brij Mandal Jalabhishek Yatra

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

नल्हरेश्वर मंदिर के संचालक सरदार जी एस मलिक ने कहा कि खाने-पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने आ रहे हैं। प्रशासन इस बार पूरी तरह से मुस्तैद हैं। लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp