बुधवार, 4 नवम्बर 2026

 IMD Weather Alert: राजस्थान , हरियाणा समेत इन राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी , देखें मौसम अपडेट

Written by: Best24News

Published:

 IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में 18 मई से लेकर 23 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. 18 मई को हल्की बारिश और बादलों…


 IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में 18 मई से लेकर 23 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. 18 मई को हल्की बारिश और बादलों की गर्जना हो सकती है. 19 और 20 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 21 से 23 मई के बीच तेज आंधी और हल्की वर्षा के आसार हैं. IMD Weather Alert

Advertisement

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच कुछ इलाकों में राहत की फुहारें
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. जबकि पश्चिमी भागों में भीषण गर्मी जारी है. गंगानगर में तापमान 46.0°C तक पहुंच गया. जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले दो से तीन दिनों तक 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. 19 और 20 मई को उत्तर राजस्थान में दोपहर बाद बारिश हो सकती है.

झारखंड में आंधी और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट
झारखंड के करीब 20 जिलों में 18 मई को आंधी और 60 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. यह स्थिति राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों में देखी जा सकती है. 21 मई तक झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और तूफान की आशंका

IMD के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में अगले 6 दिनों तक मौसम खराब रह सकता है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में तीन जगह गिरी आसमानी बिजली, जानिए हाल

अरुणाचल प्रदेश में 18 से 21 मई तक भारी बारिश की संभावना.
असम और मेघालय में 18-22 मई, जबकि त्रिपुरा में 18 मई को भारी वर्षा के आसार.
30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
मध्य भारत और पूर्वी राज्यों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी
IMD ने मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों के लिए भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा संभव.
बिजली गिरने और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी.
बिहार और झारखंड (18-19 मई), विदर्भ और छत्तीसगढ़ (19-21 मई) में तूफानी स्थिति बन सकती है.
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश के आसार
18 मई को गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार में भी बारिश के आसार हैं.
18 से 21 मई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना जताई गई है. IMD Weather Alert

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp