बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Roadways AC Bus: हरियाणा के रेवाड़ी को मिली 4 AC बसें, देखें किन रूट पर चलेगी बसे

Written by: Best24News

Published:

Haryana Roadways AC Bus:  रेवाड़ी डिपो में लंबे समय से बसों की कमी की समस्या अब कुछ हद तक हल होती दिख रही है. सोमवार को डिपो में चार नई वातानुकूलित (AC)…


Haryana Roadways AC Bus:  रेवाड़ी डिपो में लंबे समय से बसों की कमी की समस्या अब कुछ हद तक हल होती दिख रही है. सोमवार को डिपो में चार नई वातानुकूलित (AC) बसें पहुंची हैं. जिनके चलते न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. बल्कि डिपो की संचालन क्षमता भी बढ़ेगी.

Advertisement

चंडीगढ़, हरिद्वार और आगरा रूट के लिए तैयार हो रही हैं बसें

नई एसी बसों को चंडीगढ़, हरिद्वार, आगरा और मुरादाबाद रूट पर चलाने की तैयारी की जा रही है. ये सभी रूट लंबे हैं और यात्रियों की संख्या भी काफी रहती है. इसलिए AC बसों की तैनाती से यात्रियों को सफर में आराम मिलेगा. रेवाड़ी डिपो को कुल 10 AC बसें मिलनी हैं. जिनमें से पहली खेप में चार बसें मिल चुकी हैं. इसके अलावा डिपो को 20 सामान्य बसें भी दी जाएंगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बसों की संख्या बढ़ी, लेकिन अभी भी डिपो को जरूरत
फिलहाल रेवाड़ी डिपो के पास 177 बसों का स्वीकृत बेड़ा है. लेकिन अभी केवल 153 बसें ही परिचालन में हैं. नई चार एसी बसें जुड़ने के बाद संख्या 157 तक पहुंच गई है. हालांकि डिपो को अब भी और बसों की आवश्यकता है. इन बसों को परमिट जारी होने के बाद निर्धारित रूट्स पर चलाया जाएगा.

49 सीटर होंगी AC बसें, आपातकालीन द्वार की सुविधा भी
रेवाड़ी डिपो में आई नई AC बसों में 49 सीटें हैं, जो सामान्य बसों से तीन सीट कम हैं. लेकिन सीटें अधिक आरामदायक और लंबे सफर के लिए उपयुक्त बनाई गई हैं. ये बसें सिंगल डोर सिस्टम पर आधारित हैं. लेकिन इनमें आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विशेष आपातकालीन द्वार की सुविधा भी दी गई है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पिछला अनुभव रहा खराब, लेकिन इस बार उम्मीदें ज्यादा
यह पहली बार नहीं है जब रेवाड़ी डिपो को एसी बसें मिली हैं. साल 2010 में भी पांच एसी बसें सिरसा से यहां ट्रांसफर हुई थीं. लेकिन यात्रीभार कम और बार-बार खराबी के चलते ये बसें जल्द ही कंडम घोषित कर दी गई थीं. अब की बार रोडवेज प्रबंधन को सफल संचालन और अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीद है.

किराया होगा सामान्य बसों से लगभग दोगुना
नई एसी बसों का किराया सामान्य बसों के मुकाबले करीब दोगुना होगा. हालांकि यह सेवा मुख्य रूप से आरामदायक और लंबी दूरी की यात्रा के लिए है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यात्री थोड़ा अधिक किराया देकर बेहतर सुविधा का विकल्प चुनेंगे.

बसों के संचालन को लेकर तैयारी जारी
रेवाड़ी डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि,

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

“डिपो में चार एसी बसें पहुंच चुकी हैं और उनके संचालन को लेकर तैयारी चल रही है. हमने मुख्यालय को कुल 10 एसी बसों की डिमांड भेजी हुई है और जल्द ही बाकी बसों के मिलने की भी उम्मीद है.”

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp