
PM Awas Yojana: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा अपना घर बनाने के लिए सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का लाभ गरीब परिवार उठा सकेंगे और अपना घर बना सकेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई थी। एक योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब परिवारों को अपना घर बनाने के लिए सहायता राशि दी जाती है।
योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के घर बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकें।PM Awas Yojana
इस योजना के तहत दिए जाने वाले लाभ
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सभी लाभार्थियों को 120000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले परिवारों को 130000 की राशि दी जाती है। इस राशि का इस्तेमाल सीधे तौर पर अपना घर बनाने में किया जा सकता है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए सरकार द्वारा ₹12000 की राशि दी जाती है। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को धनराशि प्रदान की जाती है जिसके तहत वे आसानी से अपना पक्का घर बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
आज के समय में पक्का घर बनाने के लिए पैसों की जरूरत होती है। और कई बार गरीब परिवार लोन भी लेना चाहते हैं लेकिन आमदनी न होने की वजह से उन्हें लोन नहीं मिल पाता है, ऐसे में इस योजना का लाभ उठाकर वे अपना खुद का घर बना सकेंगे।PM Awas Yojana
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की वेबसाइट पर जाना होगा, इसके अलावा आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या पंचायत में जाना होगा जहां आपको आपके सर्वे के आधार पर एक आवेदन पत्र दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज छोड़कर संबंधित विभाग में जाकर आवेदन पत्र जमा करना होगा। बाकी की जानकारी आप अपने गांव के मंत्री या सरपंच के जरिए आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
