सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी हरियाणा में एंट्री! सरकार लागू करने जा रही है ये नया नियम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली की तर्ज पर नवंबर से प्रदेश के एनसीआर जिलों में बीएस-4 मानक वाली बसों का संचालन बंद…


Now these vehicles will not get entry in Haryana
Now these vehicles will not get entry in Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana News:  वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली की तर्ज पर नवंबर से प्रदेश के एनसीआर जिलों में बीएस-4 मानक वाली बसों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध एक नवंबर 2025 से लागू होगा। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब होने पर बीएस-4 मानक वाली बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Advertisement

इस बार प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सोनीपत के साथ-साथ हरियाणा के एनसीआर में आने वाले अन्य जिलों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इनमें हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले बीएस-4 मानक वाले डीजल वाहन जैसे छोटे वाहन, लोडिंग वाहन, मिनी ट्रक व अन्य छोटे व्यावसायिक वाहन शामिल होंगे। Haryana News

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे एक नवंबर से पहले अपने पुराने बीएस-4 वाहनों की वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

जिले में रोडवेज प्रशासन द्वारा किलोमीटर स्कीम की 62 बसों का संचालन किया जाता है। ये बसें अभी बीएस-4 मानक की हैं। दिल्ली में प्रदूषण के कारण बीएस-4 मानक वाले डीजल वाहनों पर रोक लगने से ये बसें दिल्ली रूट पर नहीं जा पा रही थीं। इन बसों को बीएस-6 में बदलने का काम अप्रैल 2025 से शुरू हो गया है। Haryana News

सोनीपत से बीएस-4 बसों का संचालन करीब पांच साल पहले शुरू हुआ था। तब से ये बसें लोकल और लंबे रूटों पर चल रही हैं। दिल्ली में बीएस-4 मानक वाले वाहनों पर रोक लगने के बाद दिल्ली या दिल्ली से आगरा, जयपुर, अजमेर रूट पर किलोमीटर स्कीम की बसों का संचालन बंद कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp