रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana Metro: हरियाणा के इस जिले में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, इन लोगों को मिलेगा फायदा

Written by: Best24News

Published:

Haryana Metro: हरियाणा में मेट्रो के विस्तार की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, और इस संबंध में एक अहम बैठक सोनीपत के लघु सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक…


Haryana Metro: हरियाणा में मेट्रो के विस्तार की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, और इस संबंध में एक अहम बैठक सोनीपत के लघु सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी के नेतृत्व में विभिन्न अधिकारियों ने मेट्रो के विस्तार पर चर्चा की। इसमें सोनीपत नगर निगम के आयुक्त हर्षित कुमार, एसडीएम सुभाष चंद्र, और हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के सलाहकार एसडी शर्मा भी शामिल थे।

Advertisement

बैठक में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने रिठाला नाथूपुर मेट्रो के विस्तार के लिए एनएचआई और पीडब्ल्यूडी विभाग से जमीन संबंधित समस्याओं पर अपडेट मांगा। साथ ही, एचएमआरटी को इस बारे में रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए। यदि जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता हो या सरकारी जमीन का उपयोग किया जाए, तो उसकी जानकारी भी साझा की जाएगी।

इसके अलावा, 23 फरवरी को मेट्रो के विस्तार की साइट का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें एचएमआरटी के सलाहकार एसडी शर्मा, सोनीपत नगर निगम के आयुक्त, एसडीएम और अन्य अधिकारी शामिल होंगे। इस निरीक्षण के बाद ही कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

मेट्रो विस्तार से सोनीपत के लगभग 50 हजार यात्री, जो रोज़ दिल्ली नौकरी के लिए आते-जाते हैं, उनके यात्रा समय में काफी कमी आएगी। विशेष रूप से दिल्ली के बवाना, नरेला-नांगलोई और नजफगढ़ जाने में समय की बचत होगी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp