गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Family ID: हरियाणा में Family ID को लेकर आई बड़ी अपडेट, जोड़े गए ये 2 नए ऑप्शन

Written by: Best24News

Published:

Haryana Family ID: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। सरकार ने Family ID में नया ऑप्शन जोड़ा गया है। खासतौर पर गृहिणियों और बेरोजगार युवाओं को…


Haryana Family ID: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। सरकार ने Family ID में नया ऑप्शन जोड़ा गया है। खासतौर पर गृहिणियों और बेरोजगार युवाओं को इसका फायदा मिलेगा, क्योंकि इसके माध्यम से इन वर्गों की पहचान को सरकारी योजनाओं से जोड़ना आसान हो जाएगा और उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement

जोड़े गए ये विकल्प
अब Family ID में बेरोजगार युवाओं और गृहिणियों की जानकारी दर्ज की जा सकेगी। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। Haryana Family ID

इस अपडेट के जरिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं को फैमिली आईडी के साथ लिंक किया गया है। इससे संबंधित जानकारी स्वतः अपडेट होगी। पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन), राशन कार्ड, और निवास प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं अब सीधे फैमिली आईडी से जुड़ी रहेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बेरोजगार युवाओं के लिए लाभ
अब फैमिली आईडी कार्ड में बेरोजगार युवाओं की जानकारी अपडेट होने से उन्हें रोजगार योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, रोजगार कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।

 गृहिणियों के लिए लाभ
फैमिली आईडी में गृहिणियों की जानकारी शामिल होने से उन्हें महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, और इस नई सुविधा के तहत उनकी श्रेणी के अनुसार सही योजना का चयन किया जा सकेगा।Haryana Family ID

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ऐसे अपडेट करें फैमिली आईडी
अगर आप अपनी फैमिली आईडी में यह जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन पोर्टल या CSC सेंटर की मदद से इसे अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए फैमिली आईडी नंबर और आवश्यक दस्तावेज़ की जरूरत होगी। एक बार जानकारी अपडेट हो जाने पर, आपको सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp