गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Electricity Subsidy: बिजली उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका! इन लोगों को नहीं मिली बिजली सब्सिडी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Electricity Subsidy:  गर्मी ने शहर में बिजली की रोजाना खपत 20 लाख यूनिट बढ़ा दी है। सामान्य दिनों में 70 लाख यूनिट रहने वाली यह खपत अब 90 लाख यूनिट रोजाना पार…


Electricity consumers got a big shock These people did not get electricity subsidy
Electricity consumers got a big shock These people did not get electricity subsidy
Google News Follow us on Google

Electricity Subsidy:  गर्मी ने शहर में बिजली की रोजाना खपत 20 लाख यूनिट बढ़ा दी है। सामान्य दिनों में 70 लाख यूनिट रहने वाली यह खपत अब 90 लाख यूनिट रोजाना पार कर गई है। बढ़ी खपत ने करीब एक लाख बिजली उपभोक्ताओं को अटल गृह ज्योति की सब्सिडी से बाहर कर दिया है।

Advertisement

गर्मी से राहत के लिए इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खपत 150 यूनिट से ज्यादा हो गई है। औसतन हर महीने तीन लाख उपभोक्ता सब्सिडी लेते हैं। इस बार सिर्फ दो लाख ही दायरे में हैं।Electricity Subsidy

ये हैं सब्सिडी योजनाएं रोजाना अधिकतम 5 यूनिट और महीने में 150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ता अटल गृह ज्योति योजना के पात्र हैं। उन्हें पहली सौ यूनिट के लिए 100 रुपये में बिजली दी जाती है। बाकी 50 यूनिट का बिल मौजूदा टैरिफ की दर से बनता है। 30 दिन में 150 यूनिट से ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ता किसी खास महीने में सब्सिडी के पात्र नहीं होते। हर माह दी जाती है 129 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी । Electricity Subsidy

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

● कंपनी क्षेत्र में 30 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलती है सब्सिडी
● भोपाल में 03 लाख से अधिक उपभोक्ता लेते हैं सब्सिडी
● औसतन 430 रुपए ले रहे सब्सिडी
● 150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को मिलती है सब्सिडी
● गर्मी में खपत बढ़ने से 01 लाख उपभोक्ता सब्सिडी से बाहर
● इस बार 4.30 करोड़ रुपए अधिक जमा कराने होंगे

कंपनी ने आपदा प्रबंधक नियुक्त करने का निर्णय लिया

भीषण गर्मी और बारिश के दौरान बिजली लाइनों में होने वाले फाल्ट और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई है। कंपनी मुख्यालय में पदस्थ महाप्रबंधक केसी मिश्रा को आपदा एवं संकट प्रबंधन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्राकृतिक आपदाओं, विद्युत दुर्घटनाओं और बिजली आपूर्ति में व्यवधान जैसे संकटों से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कंपनी के कर्मचारी, उपकरण और बुनियादी ढांचे सुरक्षित और चालू रहें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ये है बिजली खपत

01 जून – 91.56 लाख यूनिट
02 जून – 98.72 लाख यूनिट
03 जून – 93.95 लाख यूनिट
04 जून – 88.00 लाख यूनिट
05 जून – 79.98 लाख यूनिट
06 जून – 95.53 लाख यूनिट
07 जून – 89.64 लाख यूनिट
08 जून – 94.93 लाख यूनिट
09 जून – 98.27 लाख यूनिट

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp