गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

E-Shram: ई-श्रम पोर्टल पर आवेदन हुए शुरू, इस तारीख तक जल्दी करें आवेदन

Written by: Best24News

Published:

E-Shram: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों जैसे डिलीवरी बॉय, ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर, राइड शेयरिंग सर्विस, लॉजिस्टिक कर्मी, ई-मार्केट और प्रोफेशनल सर्विस प्रोवाइडर, हेल्थकेयर, ट्रैवल व…


E-Shram: भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों जैसे डिलीवरी बॉय, ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर, राइड शेयरिंग सर्विस, लॉजिस्टिक कर्मी, ई-मार्केट और प्रोफेशनल सर्विस प्रोवाइडर, हेल्थकेयर, ट्रैवल व हॉस्पिटैलिटी कर्मचारी, कंटेंट व मीडिया सर्विस तथा अन्य डिजिटल सेवाओं से जुड़े श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए 30 मई तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है।E-Shram

Advertisement

इस अभियान के तहत सिरसा जिले में इन श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। भारत सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार इन सभी प्लेटफार्म वर्कर तक करने की घोषणा की है, जो ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं और जिनके पास वैध ई-श्रम कार्ड है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने इन श्रमिकों को सशक्त बनाने और उनकी सामाजिक सुरक्षा कवरेज सुनिश्चित करने की घोषणा की है।E-Shram

सभी गिग वर्कर को स्वास्थ्य दुर्घटना और जीवन बीमा सहित बीमा सुरक्षा मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य गिग वर्कर्स को वित्तीय सहायता, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कामकाजी परिस्थितियां प्रदान करना है ताकि वे हरियाणा के आर्थिक विकास अधिक आत्मनिर्भर और सक्रिय योगदानकर्ता बन सके।
श्रमिक अधिक जानकारी के लिये राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14434 पर कॉल कर सकते हैं या जिले के श्रम विभाग कार्यालय सहायक अथवा दूरभाष नंबर 01666-297870 से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp