गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Breaking News: गांव मालपुरा में युवाओं ने योग से दी नशामुक्ति की प्रेरणा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर अब गांवों में भी नजर आने लगा है। इसी क्रम में गांव मालपुरा…


Breaking News: क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर अब गांवों में भी नजर आने लगा है। इसी क्रम में गांव मालपुरा के युवाओं ने नशे के खिलाफ एक नई पहल करते हुए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है।

Advertisement

गांव के युवा सुबह शाम एकत्र होकर योगाभ्यास करते हैं और इसके माध्यम से नशामुक्त जीवन की प्रेरणा दे रहे हैं। इस योग सत्र में दर्जनों युवा हिस्सा ले रहे हैं और इसका मुख्य उद्देश्य शरीर के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी हासिल करना है ताकि किसी भी प्रकार के नशे की प्रवृत्ति से दूर रहा जा सके।Breaking News

युवाओं का कहना है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे संदेशों से उन्हें जागरूकता मिली है और अब वे खुद भी गांव के अन्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

Breaking News: गांव मालपुरा में युवाओं ने योग से दी नशामुक्ति की प्रेरणा
Breaking News: गांव मालपुरा में युवाओं ने योग से दी नशामुक्ति की प्रेरणा

मालपुरा की सरपंच उषा देवी ने पुलिस विभाग के इस सकारात्मक बदलाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार अन्य गांवों में भी युवा आगे आएं तो जिले को नशे के चंगुल से पूरी तरह मुक्त किया जा सकता है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp