शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा की ये नंबर प्लेट 1.17 करोड़ में क्यों बिकी, यहां जानिए इसकी खासियत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: बुधवार की दोपहर देश के ज्यादातर लोगों के लिए आम दिन जैसा ही था, लेकिन हरियाणा में 45 लोगों के लिए यह दिन यादगार बन गया। कुंडली आरटीओ कोड वाली…


Breaking News: बुधवार की दोपहर देश के ज्यादातर लोगों के लिए आम दिन जैसा ही था, लेकिन हरियाणा में 45 लोगों के लिए यह दिन यादगार बन गया। कुंडली आरटीओ कोड वाली करोड़ों की नीलामी चर्चा का केंद्र बन गई, जब HR 88 B 8888 नंबर प्लेट ने देशभर में सुर्खियां बटोर लीं। अधिकारियों ने बोली लगाने वाले की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि हिसार के 30 वर्षीय बिजनेसमैन सुधीर कुमार ने यह नंबर खरीदा है। हालांकि, यह गाड़ी किस मॉडल की होगी, इसकी पुष्टि अधिकारी बाद में करेंगे।

Advertisement

विश्व रिकोर्ड बना: बता दे इस हफ्ते ही HR22 W 2222 नंबर 37.91 लाख रुपये में बिका था, जबकि इससे पहले केरल में एक टेक कारोबारी ने अपनी लग्जरी लेम्बोर्गिनी के लिए KL07 DG 0007 नंबर 45.99 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन HR 88 B 8888 की बोली जब 1.17 करोड़ रुपये पर जाकर रुकी, तो यह अपने आप में राष्ट्रीय स्तर पर सबसे महंगे नंबर का रिकॉर्ड बन गया। यह नंबर देश के फैंसी नंबर प्लेट इतिहास में दर्ज हो गया।

क्यों चर्चा में है ये नंबर: माना जाता है कि 8 अंक को शुभ माना जाता है और लगातार चार बार आने से इसकी कीमत और भी बढ़ जाती है, जो इस रिकॉर्डतोड़ बोली का प्रमुख कारण बना। किसी भी व्हीकल का नंबर मुख्य रूप से चार हिस्सों में बंटा होता है — राज्य कोड, आरटीओ कोड, सीरीज और यूनिक नंबर। इस नंबर में HR हरियाणा का कोड है, 88 सोनीपत जिले के कुंडली आरटीओ को दर्शाता है, B सीरीज है और 8888 वह अनोखा नंबर है, जिसकी वजह से इसकी मांग सबसे अधिक रही।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

कैसे खरीदे जाते हैं Best नंबर प्लेट?

फैंसी नंबर प्लेट के लिए पहले परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर करना होता है। इसके बाद जरूरी डिटेल भरने होते हैं। आम तौर पर नीलामी कम रकम से भी शुरू हो जाती है, लेकिन क्योंकि अधिकारियों को भी पता है कि HR 88 B 8888 एक खास नंबर है, इसलिए इसकी नीलामी का बेस प्राइज 50 हजार रुपये रखा गया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp