शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Breaking news: श्रीगंगानगर-बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस को क्यो रोकना पड़ा जींद, जानिए क्या है पूरा मामला

Written by: Best24News

Published:

Breaking news:हरियाणा के जींद जिले में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब श्रीगंगानगर-बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। यह घटना जुलाना रेलवे स्टेशन पर…


Breaking news:हरियाणा के जींद जिले में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब श्रीगंगानगर-बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। यह घटना जुलाना रेलवे स्टेशन पर उस समय सामने आई जब ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी। धुआं देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत रेलवे कर्मचारियों को दी गई।

Advertisement

 

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और ट्रेन को जुलाना स्टेशन पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से जिस कोच से धुआं निकल रहा था, उसे तुरंत खाली करा लिया गया। कोच में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सूचना मिलने के बाद रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और कोच की गहन जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रेन के ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण धुआं निकल रहा था। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर ही मरम्मत कार्य शुरू किया और कुछ समय में तकनीकी खामी को दूर कर लिया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। जांच और मरम्मत के बाद यह सुनिश्चित किया गया कि ट्रेन संचालन के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बाद श्रीगंगानगर-बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस को उसके गंतव्य दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp