Breaking News: राव इद्रजीत योगा कार्यक्रम रेवाड़ी में क्यो नहीं हुए शामिल, यहां जानिए वजह ?

On: June 22, 2026 8:03 AM
Follow Us:

Breaking News: रेवाड़ी: देश भर में 21 मई को योग दिवस मनाया गया। राव तुलाराम स्टेडियम में योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। लेकिन इस कार्यक्र्म में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के नहीं पहुंचते। इसी को लेकर बाद में डीसी अभिषेक मीणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कार्यक्रम में न आना उनके योग दिवस के शेड्यूल को लेकर हुई उलझन के बीच हुआ। शुरू में उन्हें गुरुग्राम के कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि बनाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रेवाड़ी के कार्यक्रम में भेज दिया गया। हालांकि, आखिर में वे किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए, जबकि मंत्री गौरव गौतम ने गुरुग्राम के कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

धारूहेड़ा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में योगाभ्यास करते हुए
धारूहेड़ा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में योगाभ्यास करते हुए

मंत्री के न आने के साथ-साथ, कार्यक्रम स्थल पर वरिष्ठ बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों की भी कमी साफ दिखी। ज़िला बीजेपी अध्यक्ष वंदना पोपली के अलावा, पार्टी के कुछ ही बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल होते दिखे।Breaking News

जिला अध्यक्ष को छोड़ भाजपा के सीनियर पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम से नदारद नजर आए। मुख्यमंत्री का वर्चुअली संबोधन खत्म होने के बाद साधकों ने बीच में ही कार्यक्रम को छोड़कर निकलना शुरू कर दिया।

धारूहेड़ा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में योगाभ्यास करते हुए
धारूहेड़ा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में योगाभ्यास करते हुए

आयोजक योग करते समय साधकों को टी-शर्ट बांटते नजर आए। बुजुर्गों के साथ छोटे बच्चे भी योग क्रियाएं करते नजर आए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और वन विभाग की तरफ से अतिथियों और साधकों को पौधे वितरित किए।Breaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now